
एक मुस्लिम युवती बेबी उर्फ अंजली उर्फ अफसाना उर्फ भव्या शर्मा ने तीन लव मैरिज की। और तीनों शादियों में उसके अलग-अलग नाम रहे। पहली शादी हिन्दू प्रेमी के साथ की तो उसने अपना नाम अंजली रख लिया। 13 साल बाद उसके योगेंद्र के साथ तलाक हो। अंजली ने फिर मुस्लिम प्रेमी अनीस के साथ अफसाना बनकर शादी की लेकिन यहाँ भी बात तलाक तक जा पहुँची। इसके बाद अफसाना ने एक बार फिर हिन्दू प्रेमी चुना और फिर विनोद शर्मा की पत्नी भव्या शर्मा बन गई। और विनोद शर्मा ने भव्या का कत्ल कर दिया।

गाजियाबाद के सिद्धार्थ विहार के वृंदावन एन्क्लेव में 25 दिसंबर की शाम को भव्या शर्मा (35) की हत्या उसके ही पति विनोद शर्मा ने चाकू घोंपकर की थी। पुलिस ने बुधवार को उसे गिरफ्तार कर लिया। उससे पूछताछ में खुलासा हुआ कि भव्या की तीन शादी हुई थी। वह विनोद के साथ रहते हुए भी दूसरे पति अनीश के साथ रिश्ते रखती थी। 24 दिसंबर को वीडियो कॉल पर विनोद ने उसे अनीश के साथ देख लिया था। इसी पर उसे साजिश रचकर 25 को हत्या कर दी और पुलिस को गुमराह करने के लिए झूठ बोल दिया कि वह ज्यादा शराब पीने से मरी है।
विनोद ने ही 26 की सुबह पहले भव्या के मायके में और फिर विजयनगर थाने में इसकी सूचना दी थी। भव्या का शव घर में ही बिस्तर पर पड़ा था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पता चला कि उसकी हत्या पेट में चाकू घोंपकर की गई थी। इस पर पुलिस का माथा ठनक गया, आखिर विनोद ने झूठ क्यों बोला? उससे पूछताछ हुई तो उसने सच उगल दिया।

एसीपी अंशु जैन ने बताया कि विनोद को शक था कि भव्या के अनीश से रिश्ते हैं। वह आयुर्वेदिक दवाओं की सप्लाई चेन से जुड़ी थी। इसी के सिलसिले में अक्सर इंदौर और जबलपुर जाती थी। 24 को भी वह गई हुई थी। विनोद ने पूछताछ में बताया कि 24 को भव्या ने वीडियो कॉल की। इसमें उसके साथ अनीश भी नजर आया। अनीश ने उसे धमकी दी कि वह गाजियाबाद छोड़कर चला जाए वरना उसे जिंदा नहीं छोड़ेगा। तभी उसने हत्या की ठान ली थी। एसीपी ने बताया कि विनोद खुद कोई रोजगार नहीं करता है। भव्या की कमाई से ही घर चल रहा था। भव्या के भाई टीपू ने विनोद के खिलाफ विजयनगर थाने में हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था।
विनोद ने बताया कि वह और भव्या अक्सर साथ में शराब पीते थे। 25 की सुबह को भव्या घर लौटी थी। दोनों सुबह से ही शराब पीने बैठ गए। साजिश के तहत वह खुद कम पी रहा था और भव्या को ज्यादा पिला रहा था। शाम होते-होते वह पूरी तरह नशे में हो गई और बिस्तर पर लेट गई। घर में आदिल मौजूद था। उसने उसे पैसे देकर कहा कि बाजार से खिलौना ले आए। उसके जाते ही उसने भव्या के पेट में चाकू घोंप दिया। भव्या का ऑपरेशन हो चुका था। टांके लगने वाली जगह के पास ही सब्जी काटने वाला चाकू मारा ताकि पुलिस ऑपरेशन का निशान समझे। आदिल लौटा तो उससे कह दिया कि मम्मी सो गई है, परेशान न करे।
विनोद ने हत्या के बाद भव्या के खून से सने कपड़े बदल दिए। बिस्तर से खून साफ कर दिया। तौलिए से शव को पोंछ दिया। इसके बाद भव्या के कपड़े धो दिए और सुखाने के लिए डाल दिए। तौलिया और मोबाइल वाशिंग मशीन के पीछे छिपा दिया था। चाकू को कमरे में अलमारी के पीछे फेंक दिया था। पुलिस ने चाकू बरामद कर लिया।
Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network Khabar 24 Express brings the latest Hindi News, Breaking News, Live TV, India News, Maharashtra News, Nagpur News, Politics, Crime, Business, Sports, Entertainment, Technology, Auto, Health, Education, Lifestyle and World News with fast, accurate and trusted updates 24×7