Breaking News
BigRoz Big Roz
Home / Breaking News / चाय पड़ी महंगी : मदर डेयरी ने बढ़ाये दूध के दाम, इस साल चौथी बार बढ़े हैं दाम

चाय पड़ी महंगी : मदर डेयरी ने बढ़ाये दूध के दाम, इस साल चौथी बार बढ़े हैं दाम

मदर डेयरी ने दिल्ली-एनसीआर में दूध के दाम एक बार फिर बढ़ा दिए हैं। फुल क्रीम दूध 1 रुपए प्रति लीटर और टोकन मिल्क 2 रुपए लीटर महंगा हुआ है। मदर डेयरी के फुल क्रीम दूध की कीमत 63 रुपए प्रति लीटर है, जो अब 64 रुपए प्रति लीटर कर दी गई है।

वहीं, टोकन मिल्क की कीमत 48 रुपए प्रति लीटर से बढ़कर 50 रुपए प्रति लीटर हो गई है। हालांकि आधा लीटर (500 एमएल) पैक की कीमत में बढ़ोतरी नहीं की गई है। नई कीमतें सोमवार से लागू होंगी।

कंपनी का कहना है कि लागत बढ़ने के चलते दूध की कीमतों में इजाफा किया गया है। मदर डेयरी के बाद अब दूसरी कंपनियां भी दूध के दाम बढ़ा सकती हैं।

इससे पहले पिछले महीने 16 अक्टूबर को भी मदर डेयरी ने फुल क्रीम और गाय के दूध के वैरिएंट्स की कीमतों में 2 रुपए प्रति लीटर का इजाफा किया था। इस साल चौथी बार मदर डेयरी ने दूध के दाम बढ़ाए हैं।

अमूल ने भी पिछले महीने दूध के दाम बढ़ाए थे। तब एक लीटर फुल क्रीम अमूल दूध (अमूल गोल्ड) के पैकेट की कीमत 61 रुपए से बढ़ाकर 63 रुपए की गई थी। वहीं, आधा लीटर दूध की कीमत 30 से बढ़कर 31 रुपए हो गई थी। इसके अलावा भैंस के दूध की कीमत में भी 2 रुपए प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई थी।

मदर डेयरी दिल्ली-NCR मार्केट में लीडिंग मिल्क सप्लायर में से एक है और प्रति दिन 30 लाख लीटर से ज्यादा दूध पॉली पैक और वेंडिंग मशीनों के माध्यम से बेचती है। वहीं अमूल भी देश का लीडिंग ब्रांड है जिसके मालिक लाखों किसान हैं। गुजरात के दो गांवों से 75 साल पहले 247 लीटर दूध से शुरू हुआ यह सफर आज 260 लाख लीटर पर पहुंच गया है।

ब्यूरो रिपोर्ट : राजीव शर्मा, दिल्ली-एनसीआर


Discover more from Khabar 24 Express Indias Leading News Network, Khabar 24 Express Live TV shows, Latest News, Breaking News in Hindi, Daily News, News Headlines

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Check Also

पनवेलमधील कथित शाळेतील विद्यार्थिनीसोबत गैरवर्तन? व्हायरल व्हिडिओनंतर संताप; चौकशीची जोरदार मागणी

पनवेलमधील कथित शाळेतील विद्यार्थिनीसोबत गैरवर्तन? व्हायरल व्हिडिओनंतर संताप; चौकशीची जोरदार मागणी

Leave a Reply

Discover more from Khabar 24 Express Indias Leading News Network, Khabar 24 Express Live TV shows, Latest News, Breaking News in Hindi, Daily News, News Headlines

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading