
एक तरफ कांग्रेस की “भारत जोड़ो यात्रा” निकल रही है वहीं दूसरी ओर कांग्रेस के नेता “कांग्रेस छोड़ो यात्रा” निकाल रहे हैं। कांग्रेस के नेता जिस तरह पार्टी छोड़ भाजपा या अन्य दलों को जॉइन कर रहे हैं देखकर ऐसा लग रहा है जैसे कांग्रेस में कुछ ही चंद नेता रह जाएंगे।
पूर्व मुख्यमंत्री कामत और कांग्रेस के सात अन्य विधायक अब सत्तारूढ़ भाजपा में शामिल हो गए हैं। इसके बाद गोवा में राजनीतिक समीकरण बदल गए हैं। आलम यह है कि कांग्रेस के सामने विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष का पद बरकरार रखने पर सवालिया निशान लग गया है। दरअसल, अब गोवा में कांग्रेस के पास केवल तीन विधायक बचे हैं। ऐसे में 40 सदस्यों वाली गोवा विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष के पद पर दावा बरकरार रखने के लिए विधायी ताकत का दसवां हिस्सा भी नहीं बचा है। राजनीतिक जानकारों का कहना है कि ऐसे में विधानसभा अध्यक्ष को विपक्ष के नेता की स्थिति पर फैसला करना होगा।
सामान्यतया किसी भी विपक्षी दल के पास विपक्ष के नेता पद पर दावा करने के लिए सदन के सदस्यों का कम से कम दसवां हिस्सा होना चाहिए। गोवा विधानसभा में नेता विपक्ष के पद का दावा करने के मामले में यह संख्या चार है।

राजनीतिक विश्लेषक और अधिवक्ता क्लियोफेटो कॉटिन्हो ने बताया कि बदली हुई परिस्थितियों में कांग्रेस के पास वर्तमान में केवल तीन विधायक बचे हैं। ऐसे में अब यह अध्यक्ष का विशेषाधिकार है कि पद के लिए आवश्यक चार की आवश्यक संख्या के लिए अन्य विपक्षी विधायकों की गिनती की जाए या नहीं। गोवा विधानसभा में अब विपक्ष में सात सदस्य हैं। इसमें कांग्रेस के तीन विधायक आम आदमी पार्टी के दो, गोवा फॉरवर्ड पार्टी और रिवोल्यूशनरी गोवा पार्टी के एक-एक सदस्य शामिल हैं।
बता दें कि भाजपा में शामिल हुए ये नेता लंबे समय से नाराज थे। जुलाई में,कांग्रेस ने माइकल लोबो को बीजेपी के साथ विभाजन की साजिश करने के लिए विपक्ष के नेता के पद से हटा दिया था। कहा जा रहा है कि माइकल तभी से नाराज चल रहे थे। विपक्ष के नेता माइकल लोबो ने आज ही कांग्रेस विधायक दल की एक महत्वपूर्ण बैठक की थी। इस बैठक में कांग्रेस विधायक दल को भाजपा में विलय करने पर निर्णय लिया गया था। इसके बाद इन विधायकों ने मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत से भी मुलाकात की थी।
गौरतलब है कि 2019 में भी कांग्रेस को भाजपा ने इसी तरह का झटका दिया था। जुलाई, 2019 में कांग्रेस के 10 विधायक भाजपा में शामिल हो गए थे।
कांग्रेस से भाजपा में शामिल होने वाले विधायकों में दिगंबर कामत, माइकल लोबो, डी लोबो, राजेश फलदेसाई, केदार नायक, संकल्प अमोनकर, अलेक्सो सिकेरा और रुडॉल्फ फर्नांडिस जैसे नाम शामिल हैं। ये सभी विधायक सीएम प्रमोद सावंत की मौजूदगी में भाजपा में शामिल हुए। इस मौके पर सीएम सावंत ने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कहा, राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा निकाल रहे हैं, लेकिन गोवा से ‘कांग्रेस छोड़ो’ यात्रा शुरू हो चुकी है।
ब्यूरो रिपोर्ट : खबर 24 एक्सप्रेस
Discover more from Khabar 24 Express Indias Leading News Network, Khabar 24 Express Live TV shows, Latest News, Breaking News in Hindi, Daily News, News Headlines
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Khabar 24 Express Indias Leading News Network, Khabar 24 Express Live TV shows, Latest News, Breaking News in Hindi, Daily News, News Headlines Khabar 24 Express Indias Leading News Network, Hindi News – Khabar 24 Express Live TV shows, Latest News, Breaking News in Hindi, Daily News, News Headlines, current affairs, cricket, sports, business and cinema, Latest Hindi News, Breaking News in Hindi, Bollywood Gossip, Bollywood News, Top Hindi News Channel, Khabar 24 Express Live TV, Khabar24, Khabar24 Express