
साबला, डूंगरपुर राजस्थान : विश्व हिंदू परिषद प्रखंड साबला द्वारा मंगलेश्वर महादेव परिसर में बैठक का आयोजन किया गया।
बैठक में संगठन के साबला प्रखंड के रिक्त पदों पर सक्रिय व्यक्ति को दायित्व सौंपना, साथ ही बजरंग दल कार्यकारिणी का विस्तार करना, आगामी 14 अगस्त को विश्व हिंदू परिषद के स्थापना दिवस पर जगह-जगह अखंड भारत कार्यक्रम आयोजित करना, साथ ही दुर्गा वाहिनी एवं मातृशक्ति संगठन में ज्यादा से ज्यादा मातृशक्ति को जोड़ना एवं रक्षाबंधन पर्व पर राखी बांधने का कार्यक्रम आयोजित करना आदि प्रमुख विषयों पर चर्चा की गई।

इस अवसर पर विभाग प्रमुख रामेश्वर मीणा, प्रखंड मार्गदर्शक कांतिलाल शर्मा, प्रखंड अध्यक्ष प्रकाश उपाध्याय, प्रखंड उपाध्यक्ष सुभाष जोशी, बजरंग दल संयोजक जुगनू जानी, कन्हैयालाल तेली, विनय जोशी, गणेश लाल दरोगा, कांतिलाल भेदोट, विकास कलाल, प्रकाश बंका सहित कई व्यक्ति मौजूद रहे।
ब्यूरो रिपोर्ट कांतिलाल शर्मा