Breaking News
BigRoz Big Roz
Home / Breaking News / द्रौपदी मुर्मू ने लिए देश के सबसे सर्वोच्च संवैधानिक पद की सपथ महामहिम बनने पर आमजन में छाई खुशी की लहर

द्रौपदी मुर्मू ने लिए देश के सबसे सर्वोच्च संवैधानिक पद की सपथ महामहिम बनने पर आमजन में छाई खुशी की लहर

राजस्थान के डुंगरपुर जिले के सबला में लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई जब देश के सर्वोच्च संवैधानिक पद पर देश के इतिहास में प्रथम बार जनजाति वर्ग से चुनी गई महिला श्रीमती द्रौपदी मुर्मू के महामहिम बन गईं।

आपको बता दें कि राष्ट्रपति पद के लिए हुई मतगणना में श्रीमती मुर्मू को भारी मतों से विजय घोषित किया गया।

श्रीमती मुर्मू के राष्ट्रपति बनने पर संपूर्ण देश में जनजाति समाज सहित सभी वर्गों में खुशी की लहर छा गई है। लगभग सभी जगहों पर आतिशबाजी कर अपनी खुशी एवं उल्लास को प्रदर्शित किया जा रहा है।

इसी क्रम में साबला उपखंड में भी जगह-जगह खुशी प्रकट की जा रही है। मुख्य कार्यक्रम भाजपा बेणेश्वर मंडल साबला द्वारा भी कार्यक्रम आयोजित किया गया। जहां भाजपा के कार्यकर्ताओं द्वारा ढोल नगाड़े बजाकर एवं आतिशबाजी कर देश व जनजाति समाज के प्रति अपनी भावनाओं को प्रदर्शित किया एवं एक दूसरे को शुभकामनाएं दी। साथ ही जनजाति वर्ग से सरपंच, जिला परिषद सदस्य एवं भाजपा जिला महामंत्री के इस खुशनुमा पल में अपने अपने विचार रखें।

इस अवसर पर भाजपा जिला महामंत्री इंद्रवीर सिंह चौहान, सरपंच देवीलाल भगोरा, जिला परिषद सदस्य गौतम लाल मीणा, उपसरपंच एवं भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष जयेश सेवक,महामंत्री सुभाष जोशी, महामंत्री राजेश जोशी, बद्रीलाल मीणा, जवाहरलाल मेहता, देवीलाल तेली, प्रकाश बंका सहित भाजपा के सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

ब्यूरो रिपोर्ट : कांतिलाल लाल शर्मा, साबला


Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Check Also

UP Crime News: पीलीभीत में पैरामेडिकल छात्रा कशिश पटेल की हत्या, आरोपी बोला- ‘बात बंद कर दी थी’, एक दिन पहले खरीदा था 12 इंच का चाकू

UP Crime News: पीलीभीत में पैरामेडिकल छात्रा कशिश पटेल की हत्या, आरोपी बोला- 'बात बंद कर दी थी', एक दिन पहले खरीदा था 12 इंच का चाकू

Leave a Reply

Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading