Breaking News
BigRoz Big Roz
Home / Bollywood / John Abraham का बड़ा बयान, ओटीटी पर काम नहीं करेंगे अब्राहम, बोले- मैं 299 रुपये वाला स्टार नहीं

John Abraham का बड़ा बयान, ओटीटी पर काम नहीं करेंगे अब्राहम, बोले- मैं 299 रुपये वाला स्टार नहीं

आज बड़े पर्दे से ज्यादा ओटीटी का दौर चल रहा है। शाहरुख, सलमान, अमीर, अक्षय, अजय जैसे बड़े सुपरस्टार ओटीटी का रुख कर रहे हैं। वहीं एक ऐसा स्टार भी है जो कह रहा है कि वो 299 रुपए वाले स्टार नहीं हैं वो ओटीटी पर काम नहीं करेंगे।

‘मैं बड़े पर्दे का हीरो हूं और मैं वहीं रहना चाहता हूं। ओटीटी पर चंद पैसों में उपलब्ध होना मुझे पसंद नहीं।’ ये बात बॉलीवुड अभिनेता जॉन अब्राहम ने कही है। जी हां, हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान जब अभिनेता से उनके ओटीटी डेब्यू के बारे में पूछा गया, जब अभिनेता ने कहा कि वह कभी ओटीटी प्लेटफॉर्म के लिए काम नहीं करेंगे।

उन्होंने कहा, “मैं बड़े पर्दे का हीरो हूं और यही वह जगह है जहां मैं खुद को देखना चाहता हूं। इस समय, मैं ऐसी ही फिल्में करना चाहता हूं, जो बड़े पर्दे पर रिलीज हो। मुझे इस बात से दुख होगा अगर कोई मेरी फिल्म बीच में ही बंद कर दे क्योंकि उन्हें वॉशरूम जाना था। साथ ही, मैं 299 या 499 रुपये में उपलब्ध नहीं होना चाहूंगा। मुझे इससे समस्या है”।

जब अभिनेता से पूछा गया कि क्या उन्हें ओटीटी से समस्या है?, तब अभिनेता ने कहा, “एक निर्माता के रूप में, मुझे ओटीटी स्पेस पसंद है। मैं ओटीटी के दर्शकों के लिए फिल्में बना भी रहा हूं, लेकिन एक अभिनेता के रूप में, मैं कभी ओटीटी के लिए काम नहीं करूंगा। मैं बहुत स्पष्ट हूं कि मैं बड़े पर्दे पर आना चाहता हूं।”

बता दें कि जॉन अब्राहम केवल एक अभिनेता ही नहीं बल्कि एक निर्माता भी हैं, उन्होंने स्वीकार किया कि वह ओटीटी के लिए फिल्मों का निर्माण करेंगे, लेकिन बात जब उनकी आती है तो वह बड़े पर्दे पर ही चमकना चाहते हैं। जॉन अब्राहम एक सेल्फ मेड स्टार हैं। अभिनेता का इंडस्ट्री में कोई गॉडफादर नहीं है, लेकिन आज वह कई नवोदित अभिनेताओं के गॉडफादर बन गए हैं। जॉन ने आयुष्मान खुराना को बतौर अभिनेता अपना पहला ब्रेक विक्की डोनर में दिया था।

एंटरटेनमेंट डेस्क : खबर 24 एक्सप्रेस


Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Check Also

UP Crime News: पीलीभीत में पैरामेडिकल छात्रा कशिश पटेल की हत्या, आरोपी बोला- ‘बात बंद कर दी थी’, एक दिन पहले खरीदा था 12 इंच का चाकू

UP Crime News: पीलीभीत में पैरामेडिकल छात्रा कशिश पटेल की हत्या, आरोपी बोला- 'बात बंद कर दी थी', एक दिन पहले खरीदा था 12 इंच का चाकू

Leave a Reply

Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading