Breaking News
BigRoz Big Roz
Home / Breaking News / देवघर रोपवे हादसा, 3 की मौत, 48 जिंदगियां 2 दिन से जिंदगी मौत के बीच आसमान में अटकी, सेना कर रही है मदद

देवघर रोपवे हादसा, 3 की मौत, 48 जिंदगियां 2 दिन से जिंदगी मौत के बीच आसमान में अटकी, सेना कर रही है मदद

झारखंड में रविवार शाम बड़ा हादसा हो गया। यहां सबसे ऊंचे त्रिकूट रोपवे की ट्रालियां आपस में टकरा गईं। इस हादसे के कारण पिछले 20 घंटे से 48 लोग पहाड़ी पर ही फंस हुए हैं। इसके बाद एनडीआरएफ ने रेस्क्यू ऑपारेशन शुरू किया। हालांकि, बाद में लोगों की मदद के लिए सेना को बुलाना पड़ा। जानकारी के मुताबिक, पहाड़ी पर अभी भी लोग फंसे हुए हैं और उन्हें ड्रोन के माध्यम से खाना और पानी दिया जा रहा है। 

जानकारी के मुताबिक, रविवार को यहां पूजा करने और घूमने के उद्देश्य से सैंकड़ों की संख्या में पर्यटक पहुंचे थे। रोपवे की एक ट्राली नीचे आ रही थी, इसी दौरान ऊपर की ओर जा रही ट्राली उससे टकरा गई। जिस समय यह हादसा हुआ करीब दो दर्जन ट्राली ऊपर ही थीं। इस हादसे में कई लोग घायल भी हुए हैं। 
इस हादसे को हुए करीब 20 घंटे से ज्यादा समय बीत चुका है, लेकिन अभी भी लोगों को सुरक्षित निकाला नहीं जा सका है। बताया जा रहा है कि, करीब 18 ट्रालियां ऊपर ही फंसी हुई हैं, जिसमें 48 लोग सवार हैं। इनमें छोटे बच्चे व महिलाएं भी हैं। 


अधिकारियों ने बताया कि, लोगों को निकालने के लिए जैसे ही सेना ने हेलीकॉप्टर का सहारा लिया। पंखे की तेज हवा से ट्रालियां हिलने लगीं, इससे लोगों की जान पर बन आई। जिला कलेक्टर मंजूनाथ भैजंत्री ने बताया कि, फिलहाल रोपवे बंद है। ट्राली के डिस्पेलस होने से दुर्घटना घटी है। घायलों को अस्पताल भेजा गया है। 

इंडियन एयरफोर्स का कहना है कि, रोपवे हादसे में दो एमआई-17 हेलीकॉप्टरों को लगाया गया है। लोग अभी ऊपर ही फंसे हुए हैं, जिन्हें निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है। वहीं डीसी देवघर ने हादसे में एक महिला की मौत की पुष्टि की है। एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है। उन्होंने बताया कि रविवार को 11 लोगों को सुरक्षित निकाला गया था। 

ब्यूरो रिपोर्ट : राकेश कुमार, झारखंड


Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Check Also

UP Crime News: पीलीभीत में पैरामेडिकल छात्रा कशिश पटेल की हत्या, आरोपी बोला- ‘बात बंद कर दी थी’, एक दिन पहले खरीदा था 12 इंच का चाकू

UP Crime News: पीलीभीत में पैरामेडिकल छात्रा कशिश पटेल की हत्या, आरोपी बोला- 'बात बंद कर दी थी', एक दिन पहले खरीदा था 12 इंच का चाकू

Leave a Reply

Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading