Breaking News
BigRoz Big Roz
Home / Breaking News / सुनों लड़कियों!! पैसे के लालच में दुबई मत जाना, वरना पछताने का मौका भी नहीं मिलेगा : Viral Video

सुनों लड़कियों!! पैसे के लालच में दुबई मत जाना, वरना पछताने का मौका भी नहीं मिलेगा : Viral Video

दुबई लड़कियों के लिए नर्क है या हम नहीं बल्कि ये वायरल खबर का दावा है। इवेंट के बहाने लड़कियों को दुबई ले जाने वाली कंपनिया लड़कियों से क्या-क्या करवाती हैं यह जानकर आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे। कर्नाटक पुलिस ने राज्य में एक ऐसे ही इंटरनैशनल मानव तस्करी रैकेट का भंडाफोड़ किया है। इस रैकेट से जुड़े सात लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इस रैकेट के चुंगल से 17 महिलाओं को रेस्क्यू कराया गया है। यह गिरोह महिलाओं को नौकरी के नाम पर दुबई भेजता था और वहां उनसे बार में डांस करवाने से लेकर देह व्यपार करवाया जाता था।

कर्नाटक में यह कार्रवाई सिटी क्राइम ब्रांच के अधिकारियों ने की है। पुलिस ने बताया कि गिरोह के पास से 95 महिलाओं का आंकड़ा जुटाया गया है, जिन्हें इन लोगों ने अब तक दुबई भेजा है। पुलिस ने 17 पासपोर्ट भी जब्त किए हैं। पुलिस ने बताया कि आरोपी जूनियर कलाकारों को लाखों रुपये महीने की कमाई का झांसा देकर फंसाता था।

इसके अलावा इवेंट मैनेजमेंट कंपनियों में काम करने वाली लड़कियों को भी लुभाते थे। उन्हें यूएई में लाखों रुपये कमाने का सपना दिखाकर यहां से भेजा जाता था। पुलिस ने बताया कि पकड़ी गई लड़कियों ने बताया कि आरोपियों ने उन्हें 50,000 रुपये एडवांस मनी दी और उन्हें दुबई का वीजा दिलाने में मदद भी की। अब तक गिरोह ने कर्नाटक, तमिलनाडु, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, महाराष्ट्र और पंजाब राज्यों की महिलाओं को निशाना बनाया है।

पुलिस ने बताया कि पूछताछ में पता चला कि एक बार जब लड़कियां दुबई में उतरीं, तो उन्हें डांस बार में परफॉर्म करने के लिए मजबूर किया जाता था। बाद में, डांस बार मालिक उन्हें ग्राहकों को आकर्षित करने और उनका मनोरंजन करने के लिए मजबूर करते हैं। अगर लड़कियां ऐसा करने से मना करती हैं तो उन्हें मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जाता है।

पुलिस ने बताया कि पीड़ितों में से एक ने बेंगलुरु के हनूर पुलिस स्टेशन से संपर्क किया और शिकायत दर्ज कराई। बाद में इसे सीसीबी को सौंप दिया गया। सीसीबी ने आरोपियों पर नजर रखी और मामले का खुलासा किया।


ब्यूरो रिपोर्ट : प्रतीक्षा दुपारे, बेंगलुरू


Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Check Also

UP Crime News: पीलीभीत में पैरामेडिकल छात्रा कशिश पटेल की हत्या, आरोपी बोला- ‘बात बंद कर दी थी’, एक दिन पहले खरीदा था 12 इंच का चाकू

UP Crime News: पीलीभीत में पैरामेडिकल छात्रा कशिश पटेल की हत्या, आरोपी बोला- 'बात बंद कर दी थी', एक दिन पहले खरीदा था 12 इंच का चाकू

Leave a Reply

Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading