Breaking News
BigRoz Big Roz
Home / Breaking News / Bhusawal में तेज रफ्तार ट्रक ने मारी घर में टक्कर, एक की मौत, तीन घायल : Khabar 24 Express

Bhusawal में तेज रफ्तार ट्रक ने मारी घर में टक्कर, एक की मौत, तीन घायल : Khabar 24 Express



भुसावल में गजानन महाराज मंदिर के पास एक घर में तेज रफ्तार ट्रक के टकरा जाने से एक व्यक्ति की मौत हो गई और तीन घायल हो गए। शहर के यावल रोड पर हमेशा भारी वाहन चलते रहते हैं। इस सड़क पर अक्सर छोटे-मोटे हादसे होते रहते हैं। इस बीच, आज यहां से तेज गति से आ रहे एक मिनी ट्रक एमएच 46 एएफ 5554 ने पहले दो जनों को कट मारे। इसके बाद गजानन महाराज मंदिर के पास के घर में जा घुसा।

इस घर में दो लोग थे। एक की मौत हो गई और एक घायल हो गया है। सड़क पर कट मारने से भी दो लोग घायल हुए हैं। घटना सुबह करीब 11 बजे के करीब की है। हादसे की जानकारी मिलते ही नगर थाने की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। ट्रक का चालक नशे में था, इस मामले की जांच की जा रही है। ट्रक सड़क किनारे एक झोपड़ी से टकरा गया, जिससे घर का काफी नुकसान हुआ है। यावल रोड पर असुरक्षित ट्रैफिक की समस्या एक बार फिर उजागर हो गई है।


ब्युरो रिपोर्ट – आकाश ढाके, भुसावल


Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Check Also

UP Crime News: पीलीभीत में पैरामेडिकल छात्रा कशिश पटेल की हत्या, आरोपी बोला- ‘बात बंद कर दी थी’, एक दिन पहले खरीदा था 12 इंच का चाकू

UP Crime News: पीलीभीत में पैरामेडिकल छात्रा कशिश पटेल की हत्या, आरोपी बोला- 'बात बंद कर दी थी', एक दिन पहले खरीदा था 12 इंच का चाकू

Leave a Reply

Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading