Breaking News
BigRoz Big Roz
Home / Breaking News / सौसर में पुलिस चौकी से महज पांच सौ मीटर दूरी पर सराफा व्यापारी पर दागी गोली : Khabar 24 Express

सौसर में पुलिस चौकी से महज पांच सौ मीटर दूरी पर सराफा व्यापारी पर दागी गोली : Khabar 24 Express

शुक्रवार रात्रि लगभग 10 बजे चंद्रशेखर उर्फ बापू येरपुड़े एवं उसका बड़ा भाई कृष्णा येरपुड़े जो अपनी सोने चांदी की दुकान काफी समय से खैरीतायगांव में चलाते हैं, और प्रतिदिन लोधीखेड़ा से आवागमन करते हैं। आज जब दोनों भाई अपनी दुकान बढाकर खैरीतायगांव से मोटरसाइकिल से अपने निवास स्थान लोधीखेड़ा जा रहे थे, उसी समय नागपुर छिंदवाड़ा मेन रोड उत्सव ई-मार्ट के पास दो अज्ञात मोटरसाइकिल सवार लोगों ने इन दोनों भाई पर फायरिंग कर दी।

अचानक हुई फायरिंग से आसपास के योग भी घबरा गए साथ ही दोनों भाइयों को हाथ में गोली लगी है। मौके पर ही मोटरसाइकिल से गिरते ही बदमाश इनके पास से सोने चांदी के जेवरात व नगद से भरा बैग लूटकर भाग निकले। दोनों भाइयों को तुरंत नागपुर के प्राइवेट अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। मौके पर लोधीखेड़ा पुलिस, सौसर SDOP तुरंत ही पहुंच कर लुटेरों की जानकारी ले रहे हैं, जगह-जगह लगे सीसी कैमरे के फुटेज देखे जा रहे हैं। किसी प्रकार की घटना पर माहौल ना बने, इसलिए सौसर, मोहगांव,पिपला के पुलिस बल को मौके पर बुला लिया गया है।

.

देर रात पुलिस अधीक्षक भी मौक़े पर पहुंचकर वारदात की फुटेज देखने लगे। इस क्षेत्र में ऐसी पहली वारदात हुई जिसके कारण पूरे परिसर में डर का माहौल बना हुआ है।

ब्यूरो रिपोर्ट : राजू शिंदे, सौसर


Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Check Also

UP Crime News: पीलीभीत में पैरामेडिकल छात्रा कशिश पटेल की हत्या, आरोपी बोला- ‘बात बंद कर दी थी’, एक दिन पहले खरीदा था 12 इंच का चाकू

UP Crime News: पीलीभीत में पैरामेडिकल छात्रा कशिश पटेल की हत्या, आरोपी बोला- 'बात बंद कर दी थी', एक दिन पहले खरीदा था 12 इंच का चाकू

Leave a Reply

Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading