Breaking News
BigRoz Big Roz
Home / Breaking News / OMG!! अब फ्लाइट में बुरी फांसी स्‍मृति ईरानी, मांगा रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों पर जवाब, Video Viral

OMG!! अब फ्लाइट में बुरी फांसी स्‍मृति ईरानी, मांगा रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों पर जवाब, Video Viral

पांच राज्‍यों के विधानसभा चुनाव के बाद रसोई गैस सिलेंडर के साथ पेट्रोल-डीजल के दाम तेजी से बढ़े हैं। इसने लोगों का बजट बिगाड़ दिया है। पेट्रोलियम उत्‍पादों की कीमतें बढ़ने का असर महंगाई पर भी पड़ा है। इस पर सियासत भी गरमाने लगी है। विपक्ष सरकार को घेरने में लग गया है। केंद्रीय मंत्रियों से उठते-बैठते चलते-फिरते जवाब मांगा जा रहा है। केंद्रीय मंत्री स्‍मृति ईरानी को भी इसका सामना करना पड़ा है। फ्लाइट में सफर के दौरान स्‍मृति का सामना कांग्रेस नेता नेट्टा डिसूजा से हो गया। मौका पाकर नेट्टा ने स्‍मृति को फ्लाइट में ही घेर लिया। अपने फोन कैमरे से रिकॉर्डिंग शुरू कर दी। रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों पर जवाब देने को कहा। सोशल मीडिया पर दोनों की कहासुनी का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

वाक्‍या दिल्‍ली-गुवाहाटी फ्लाइट में सफर के दौरान का है। इस वीडियो क्लिप को डिसूजा ने बाद में अपने ट्विटर अकाउंट से शेयर कर दिया। गुवाहाटी जाते समय कांग्रेस नेता का स्‍मृति ईरानी से आमना-सामना हो गया। इस दौरान उन्‍होंने रसोई गैस की बढ़ती कीमतों का मुद्दा उठा दिया। इस दौरान स्‍मृति ईरानी को डिसूजा से लोगों को उतरने के लिए रास्‍ता देने के लिए कहते हुए देखा जा सकता है।


डिसूजा ने ट्विटर पर वीडियो क्लिप शेयर करते हुए लिखा- ‘गुवाहाटी की फ्लाइट में स्‍मृति ईरानी जी से सामना हुआ। रसोई गैस की लगातार बढ़ती कीमतों पर सुनिए उनके जवाब। महंगाई का ठीकरा, वे किन-किन चीजों पर फोड़ रहीं हैं! जनता पूछे सवाल, स्मृति जी दें टाल! वीडियो के अंशों में जरूर देखिये, मोदी सरकार की सच्चाई!’

डिसूजा ने यह भी लिखा कि जब उन्‍होंने मंत्री से एलपीजी की तेजी से बढ़ती कीमतों के बारे में पूछा, तो उन्होंने इसका ठीकरा वैक्‍सीन, राशन और यहां तक कि गरीबों पर फोड़ दिया।

वीडियो क्लिप देखकर लगता है कि यह उतरते समय बनाया गया। जब डिसूजा ने रसोई गैस की बढ़ती कीमतों पर सवाल करने शुरू किए तो स्‍मृति ने पैसेंजरों की असुविधा को देखते हुए रास्‍ता देने के लिए कहा। स्‍मृति ईरानी ने यह भी कहा कि डिसूजा गलत बोल रही हैं। फिर दोनों को लॉबी से गुजरते हुए देखा जा सकता है। इस दौरान डिसूजा स्‍मृति के जवाब से असंतुष्‍ट‍ि दिखाते दिख रही हैं।

रसोई गैस सहित पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों ने महंगाई को हवा देना शुरू कर दिया है। महंगाई की दर ऊंची बनी हुई है। खासकर थोक मूल्य सूचकांक आधारित महंगाई की दर पिछले 11 महीने से 10 फीसदी से ज्‍यादा (मार्च 2022 में 13.11 फीसदी) है।

ब्यूरो रिपोर्ट : पूनम सिंह, नई दिल्ली


Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Check Also

UP Crime News: पीलीभीत में पैरामेडिकल छात्रा कशिश पटेल की हत्या, आरोपी बोला- ‘बात बंद कर दी थी’, एक दिन पहले खरीदा था 12 इंच का चाकू

UP Crime News: पीलीभीत में पैरामेडिकल छात्रा कशिश पटेल की हत्या, आरोपी बोला- 'बात बंद कर दी थी', एक दिन पहले खरीदा था 12 इंच का चाकू

Leave a Reply

Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading