
आज यानी मंगलवार 22 मार्च से पेट्रोल डीजल और रसोई गैस के दाम बढ़ने शुरू हो गए हैं। दरअसल चुनावों के चलते दाम नहीं बढ़ाये गए थे। इससे केंद्र सरकार व उनकी दोस्त कंपनियों को काफी घाटा उठाना पड़ रहा था। चुनावों के चलते दाम बढ़ाना थोड़ा रिस्की था, इससे पब्लिक नाराज हो सकती थी। यही वजह रही कि सरकार ने अपने दोस्तों से आग्रह किया कि थोड़ा रुक जाओ, अभी दाम मत बढ़ाओ। और जैसे ही चुनाव खत्म हुए और परिणाम आये उसके एक हफ्ते बाद पेट्रोल डीजल के दाम बढ़ना शुरू हो गया। खैर बढ़ना भी चाहिए आखिर देशहित में इतनी महंगाई जायज है। अब आप ही सोचिए पिछले साल नवंबर-दिसंबर से पेट्रोल डीजल के दाम स्थिर हैं। क्या बढ़ने नहीं चाहिए थे, सरकार घाटा क्यों उठाये?
आम लोगों के लिए आज मंगलवार का दिन देशहित में कुछ कर गुजरने और देश की तरक्की के बारे में अपना योगदान देने का दिन रहा। आज से पेट्रोल डीजल व रसोई गैस के दाम बढ़ने शुरु हो गए हैं। पेट्रोल और डीजल महज़ 80 पैसे महंगा हुआ और रसोई गैस 50 रुपये पति सिलेंडर महंगा हुआ। असल में यह महंगाई देशहित में है। जबतक ये चीजें महंगी नहीं होंगी तो देश कैसे तरक्की करेगा? और हमने वोट भी तो अपनी और देश की तरक्की के लिए ही किया था।
पीएम मोदी जो भी करते हैं अच्छा करते हैं। देशहित में करते हैं। यही वजह है कि जो भी महंगाई बढ़ रही है वो देश की तरक्की के लिए बढ़ रही है।
सरकार द्वारा पेट्रोल-डीजल की कीमतों में 80 पैसे की बढ़ोतरी के बाद रसोई गैस की कीमतों में भी 50 रुपये की वृद्धि कर दी गई है। यानी कि 14.2 kg सिलेंडर के लिए दिल्ली में 949.50 रुपये भुगतान करने होंगे। बता दें कि आखिरी बार 6 अक्तूबर को एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में वृद्धि हुई थी।
देश में पेट्रोल डीजल के दाम चार माह बाद बढ़ गए हैं। मंगलवार सुबह से डीजल के दामों में 76 से 86 पैसे की बढोतरी हुई है। तो वहीं पेट्रोल के दामों में 76 से 84 पैसों की बढ़ोतरी हुई है। दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल 96.21 रुपये प्रति लीटर जबकि डीजल 87.47 रुपये प्रति लीटर मिलेगा। पिछले वर्ष 4 नवंबर के बाद से इन दोनों ईंधन के मूल्य में कोई वृद्धि नहीं की गई थी।
तो महंगाई देशहित में बढ़ रही है। और देशहित के लिए बढ़ती महंगाई को दरकिनार करिए और देशभक्त बनिए।
यह खबर आपको कैसी लगी अपनी राय जरूर दें। इस खबर से संबंधित यदि कोई शिकायत है या सुझाव है तो जरूर बताएं। अगर आप यूट्यूब पर हमारी ख़बरें देख रहे हैं तो खबरों को लाइक करना, शेयर करना व हमारे चैनल को सब्सक्राइब करना न भूलें। अगर किसी के साथ कोई भी घटना घट रही है जिससे आप परेशान हैं या पीड़ित हैं। आप तुरंत हमारे व्हाट्सएप नम्बर पर जानकारी दे सकते हैं। धन्यवाद।
Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network Khabar 24 Express brings the latest Hindi News, Breaking News, Live TV, India News, Maharashtra News, Nagpur News, Politics, Crime, Business, Sports, Entertainment, Technology, Auto, Health, Education, Lifestyle and World News with fast, accurate and trusted updates 24×7