
.
.
.
.
.
आपने लोगों को कई बार ये कहते सुना होगा कि इंसान का भविष्य उसके हाथ की लकीरों में होता है। इसे मजाक समझना गलत हो सकता है। आपकी हथेली पर बनी लकीरें वाकई आपका भविष्य बता सकती हैं। इन लकीरों में छिपे रहस्य को जानने के बाद आप शायद खुद हैरान हो जाएं।
हस्तरेखा शास्त्र में किसी इंसान का हाथ देखकर उसकी पर्सनैलिटी, भाग्य और भविष्य के बारे में समझा जा सकता है। आपके हाथ की हर रेखा और वक्र आपके अंदर छिपी कमियों और खूबियों को उजागर कर सकते हैं. इसके बार में हर इंसान को जानकारी नहीं होती है, लेकिन इस कला को किरोमैंसी कहते हैं।
.

.
हस्त रेखा शास्त्र में न सिर्फ इंसान की हथेलियां पढ़ी जाती हैं, बल्कि इसमें उंगलियों और नाखूनों को पढ़ने की कला भी शामिल होती है। इसमें इंसान के हाथ की शेप, साइज या उंगलियों की लंबाई और फ्लिक्सिब्लिटी के माध्यम से उसके व्यक्तित्व और भविष्य को समझा जा सकता है।
अगर आपने कभी ध्यान से देखा हो तो हमारी हथेलियों पर ढेर सारी लकीरें बड़े अव्यवस्थित ढंग से बनी होती हैं। इसमें हर लाइन और कर्व का कुछ ना कुछ मतलब जरूर होता है. क्या आप जानते हैं अगर हमारी हथेली इन्हीं लकीरों से ‘H’ बना हो तो इसका क्या मतलब होता है?
हथेली पर यह ‘H’ तीन लकीरों की मदद से बना होता है। ये हमारे हार्ट (दिल), लक (भाग्य) और मस्तिष्क की रेखाएं होती है. हथेली पर जब ये रेखाएं आपस में मिलती हैं तो एक ‘H’ बनता है। आइए अब आपको इस ‘H’ का मतलब समझाते हैं।
.
.

.
ऐसा कहते हैं कि जिस इंसान की हथेली पर ये ‘H’ होता है, उनके जीवन में 40 की उम्र के बाद कुछ सफल परिवर्तन देखने को मिलते हैं। जैसे ही वे उम्र के इस पड़ाव को पार करते हैं, उन्हें खुद महसूस होता है कि उनके जीवन ने एक अच्छा यू टर्न ले लिया है।
ये लोग अचानक से जीवन में धन या बेहतर आर्थिक हालातों को देखते हैं। जबकि 40 साल से पहले इन लोगों को अपने परिश्रम का वो फल नहीं मिल पाता है, जिसकी उन्हें अपेक्षा रहती है। ऐसे लोग 40 साल से पहले अपनी जरूरतों को पूरा करने के लिए संघर्ष करते रहते हैं।
इन लोगों को 40 के पार जाने के बाद ही अपनी मेहनत का फल मिलता है। व्यवहार को लेकर बात की जाए तो जिन लोगों के हाथ पर ये ‘H’ बनता है, वे काफी इमोशनल भी होते हैं. जिन लोगों की हथेली पर ये ‘H’ होता है, वे अक्सर लोगों की मदद के लिए अपने रास्ते से हट जाते हैं. इतना ही नहीं, अपने उदार स्वभाव के चलते ऐसे लोग दूसरों से ठगे भी जाते हैं।
जिन लोगों के हाथ पर ‘H’ होता है, उन्हें अपने जीवन के हर स्टेप पर परेशानियों और विरोध का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे लोग अपने शुभचिंतकों की मदद के लिए हमेशा तत्पर रहते हैं।
उम्र के शुरुआती पड़ाव पर इन्हें किस्मत का साथ कम ही मिलता है, लेकिन फिर भी ये लोग हार नहीं मानते। ये लोग सकारात्मक सोच के धनी होते हैं और स्वभाव से बहुत ज्यादा मेहनती होते हैं। यही चीजें उन्हें बाकी लोगों से अलग और खास बनाती हैं।
.
.
.
.

Third Eye Astrology
Dr. Rroshni Tak
+9193581752200
.
Discover more from Khabar 24 Express Indias Leading News Network, Khabar 24 Express Live TV shows, Latest News, Breaking News in Hindi, Daily News, News Headlines
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Khabar 24 Express Indias Leading News Network, Khabar 24 Express Live TV shows, Latest News, Breaking News in Hindi, Daily News, News Headlines Khabar 24 Express Indias Leading News Network, Hindi News – Khabar 24 Express Live TV shows, Latest News, Breaking News in Hindi, Daily News, News Headlines, current affairs, cricket, sports, business and cinema, Latest Hindi News, Breaking News in Hindi, Bollywood Gossip, Bollywood News, Top Hindi News Channel, Khabar 24 Express Live TV, Khabar24, Khabar24 Express