
छिंदवाड़ा, 31/01/2021, रविवार: सौसर के सभी ग्रामीण इलाकों मे पल्स पोलियो अभियान चलाया जा रहा है। राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के अंतर्गत सौसर में भी स्वास्थ्य विभाग द्वारा 31 जनवरी से 2 फरवरी 2021 तक 0 से 5 वर्ष तक के सभी बच्चों को पल्स पोलियो की दो बूंद दवा पिलाई जा रही है। इसी कार्य में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका के द्वारा पल्स पोलियो अभियान के तहत दवाई पिलाई जा रही है। सौसर नगर के 0 से 5 वर्ष तक के सभी बच्चों को दवा पल्स पोलियो बुथ पर पिलाने की तैयारी स्वास्थ्य विभाग द्वारा की जा चुकी है।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर एन के शास्त्री ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की ओर से 0 से 5 वर्ष तक के सभी अभिभावको से अपील की जा रही है कि 31 जनवरी से 2 फरवरी 2021 तक अपने निकटतम पल्स पोलियो बूथ पर अपने बच्चों को ले जाकर पोलियो मुक्त अभियान के तहत दो बूंद दवा अवश्य पिलाएं, ताकि बच्चों को विकलांगता से बचाया जा सके।

प्रशासन की ओर से पल्स पोलियो अभियान 31 जनवरी से 2 फरवरी 2021 तक चलाया जा रहा है।
इस अभियान के अंतर्गत 0 से 5 वर्ष तक के सभी बच्चों को पल्स पोलियो की दो बूंद दवा पिलाई जा रही है।
रिपोर्ट : राजू शिंदे खबर 24 एक्सप्रेस से राजू शिंदे
Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network Khabar 24 Express brings the latest Hindi News, Breaking News, Live TV, India News, Maharashtra News, Nagpur News, Politics, Crime, Business, Sports, Entertainment, Technology, Auto, Health, Education, Lifestyle and World News with fast, accurate and trusted updates 24×7