Breaking News
BigRoz Big Roz
Home / Bollywood / बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन ने अपने बचपन की गर्लफ्रैंड से किया शादी का वादा निभाया और 24 जनवरी को कर दिया ये काम

बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन ने अपने बचपन की गर्लफ्रैंड से किया शादी का वादा निभाया और 24 जनवरी को कर दिया ये काम














बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन ने अपने बचपन की गर्लफ्रैंड से किया वादा निभाया। वरुण ने 24 जनवरी को नताशा दलाल से शादी कर ली।

नताशा के साथ वरुण काफी समय से डेट कर रहे थे। कुछ न्यूज़ ने मुताबिक नताशा वरुण की बचपन की दोस्त हैं।

वरुण और नताशा ने परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में सात फेरे लिए। दोनों की शादी की तस्वीरें भी सामने आ गई हैं, जिन्हें खुद वरुण ने अपने इंस्टाग्राम लर शेयर किया है। 



इन तस्वीरों को शेयर करते हुए वरुण ने कैप्शन में लिखा है, ‘जिंदगीभर का प्यार आज ऑफिशियल हो गया।’ इन तस्वीरों में वरुण और नताशा बेहद खूबसूरत नजर आ रहे हैं।

वरुण ने दो तस्वीरें शेयर की हैं। पहली तस्वीर में वरुण और नताशा वरमाला डालकर बैठे हुए हैं। इस तस्वीर में नताशा, वरुण की तरफ बड़े ही प्यार से देख रही हैं। तो वहीं वरुण भी बेहद खुश नजर आ रहे हैं। वहीं दूसरी तस्वीर में दोनों एक दूसरे का हाथ थामे फेरे ले रहे हैं।



वरुण धवन और नताशा दलाल की शादी अलीबाग स्थित मेंशन हाउस में हुई है। इस मौके पर दोनों ही परिवारों से कुछ खास दोस्त ही उपस्थित रहे। वरुण और नताशा की शादी पूरे रीति रिवाज के साथ एक प्राइवेट सेरेमनी के रूप में हुई है। जिसमें दोनों ही बेहद ही खूबसूरत और खुश नजर आए।

बता दें कि कोरोना वायरस को देखते हुए इस में कुछ चुनिंदा लोगों को न्यौता दिया गया था। कार्यक्रम में करण जौहर और मनीष मल्होत्रा जैसी कई मशहूर हस्तियां पहुंची थीं। वहीं बॉलीवुड जगत के कई सितारे भी इस कार्यक्रम का हिस्सा बने। 



बात करें वरुण धवन और नताशा दलाल के बारे में तो ये दोनों बचपन से ही एक दूसरे को जानते हैं। दोनों को एक साथ पार्टीज में और फंक्शंस में भी स्पॉट किया जाता था। साल 2018 से ही इनकी शादी के कयास लगाए जा रहे थे।


Discover more from Khabar 24 Express Indias Leading News Network, Khabar 24 Express Live TV shows, Latest News, Breaking News in Hindi, Daily News, News Headlines

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Check Also

भुसावळ बाजारपेठ पोलिसांची मोठी कारवाई : कुख्यात ‘चेन स्नॅचर’ जेरबंद

भुसावळ बाजारपेठ पोलिसांची मोठी कारवाई : कुख्यात ‘चेन स्नॅचर’ जेरबंद

Leave a Reply

Discover more from Khabar 24 Express Indias Leading News Network, Khabar 24 Express Live TV shows, Latest News, Breaking News in Hindi, Daily News, News Headlines

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading