
मोहगांव के कृष्णा मंगलम में कांग्रेस की आम सभा का आयोजन हुआ जिसमें महाराष्ट्र शासन के कैबिनेट मंत्री सुनील केदार, जुन्नारदेव विधायक सुनील उइके, पादुरणा विधायक निलेश उइके, चौरई विधायक सुजीत चौधरी, सौसर विधायक विजय चौरे, जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष गंगा प्रसाद तिवारी, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष विश्वनाथ ओकटे, कांग्रेस नेता भागवतराव महाजन, विजय चौधरी, पूर्व ब्लाक अध्यक्ष संजय ठाकरे उपस्थित रहे।
मंत्री सुनील केदार ने सभा को संबोधित करते हुए केंद्र की नरेंद्र मोदी और एमपी की शिवराज सरकार पर जमकर निशाना साधा।
केंद्र सरकार के किसान बिलों को काला कानून व देश विरोधी बताया।
सुनील केदार ने भाजपा सरकार और केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर को घेरते हुए कहा कि मध्य प्रदेश के निवासी होने के बाद में केंद्रीय कृषि मंत्री के द्वारा मध्य प्रदेश के करोड़ों किसानों के ऊपर यह आत्महत्या करने वाला काला कानून सौंपा जा रहा है, जो कि निंदनीय है।
छिंदवाड़ा से खबर 24 एक्सप्रेस के लिये धीरज सिंह चंदेल की रिपोर्ट
Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network Khabar 24 Express brings the latest Hindi News, Breaking News, Live TV, India News, Maharashtra News, Nagpur News, Politics, Crime, Business, Sports, Entertainment, Technology, Auto, Health, Education, Lifestyle and World News with fast, accurate and trusted updates 24×7