Breaking News
BigRoz Big Roz
Home / Breaking News / सतना में पेट्रोल पंप में बिक रहा था नकली डीजल़, शिकायत के बाद खानापूर्ति कर वापस लौटे अधिकारी : Khabar 24 Express

सतना में पेट्रोल पंप में बिक रहा था नकली डीजल़, शिकायत के बाद खानापूर्ति कर वापस लौटे अधिकारी : Khabar 24 Express

सतना में पेट्रोल पंप में बिक रहा था नकली डीजल़, शिकायत के बाद खानापूर्ति कर वापस लौटे अधिकारी : Khabar 24 Express

आमजनता की आंखों में धूल झोंककर अधिकारियों से मिलीभगत करके पेट्रोल पंप संचालक खुलेआम नकली डीजल-पेट्रोल बेचने का काम कर रहे हैं। मामला सतना शहर के रीवा रोड स्थित यूनाईटेड सर्विस स्टेशन के नाम से संचालित पेट्रोल पंप का है। जहां पर डीजल लेने गये प्रेमनगर निवासी संतोष खेलवानी को पेट्रोल पंप के कर्मचारियों ने बोतल में नकली डीजल भरकर दे दिया। इस दौरान जब डीजल को देखकर संतोष को शक हुआ तब उन्होंने अपनी शंका को दूर करने के लिये दूसरे पेट्रोल पंप से डीजल लिया और दोनों का मिलान किया तो पता चला कि यूनाईटेड सर्विस स्टेशन के डीजल में मिलावट है।

आनन-फानन में संतोष ने कलेक्टर कार्यालय में पहुंचकर मामले की शिकायत एसडीएम से की, जिस पर एसडीएम ने फूड अधिकारी केके सिंह को मौके पर भेजकर जांच पड़ताल करने के निर्देश दिए, लेकिन अधिकारी भी जांच के नाम पर महज खानापूर्ति करके वापस आ गये। इस बीच पेट्रोल पंप संचालक ने मौका पाकर नकली डीजल को टैंकर में पलटी करवाकर गायब करवा दिया।

चित्रकूट से खबर 24 एक्सप्रेस विनोद शर्मा की रिपोर्ट।

Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Check Also

कालबाह्य शासकीय वाहनांचा तात्काळ लिलाव करा; केदारनाथ सानप यांची जिल्हाधिकाऱ्यांकडे मागणी

कालबाह्य शासकीय वाहनांचा तात्काळ लिलाव करा; केदारनाथ सानप यांची जिल्हाधिकाऱ्यांकडे मागणी

Leave a Reply

Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading