Breaking News
BigRoz Big Roz
Home / Breaking News / केंद्रीय आयुष मंत्री की कार दुर्घटनाग्रस्त, पत्नी का निधन, केंद्रीय आयुष मंत्री श्रीपद नाइक गंभीर रूप से घायल : Khabar24 Express

केंद्रीय आयुष मंत्री की कार दुर्घटनाग्रस्त, पत्नी का निधन, केंद्रीय आयुष मंत्री श्रीपद नाइक गंभीर रूप से घायल : Khabar24 Express






केंद्रीय आयुष मंत्री श्रीपद नाइक की कार सोमवार को उत्तर कन्नड़ जिले के यल्लापुरा के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई। जानकारी के अनुसार, इस हादसे में मंत्री नाइक गंभीर रूप से घायल हो गए हैं और उनकी पत्नी विजया नाइक का निधन हो गया है। हादसे में श्रीपद नाइक के निजी सहायक की भी मौत हो गई।

श्रीपद नाइक की स्थिति फिलहाल स्थिर बनी हुई है, लेकिन हादसे में गंभीर रूप से घायल हुई उनकी पत्नी ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। बताया जा रहा है कि विजया नाइक बेहोश थीं, डॉक्टरों के काफी प्रयास के बाद भी उन्हें होश नहीं आया।



उधर, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत से बात की है और नाइक के इलाज के लिए पर्याप्त व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है। कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने नाइक की पत्नी के निधन पर शोक जताया है।

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी प्रमोद सावंत से बात की है और कहा है कि अगर जरूरत पड़ती है तो श्रीपद नाइक को वायु मार्ग से दिल्ली लाने की व्यवस्था की जाए। बता दें कि प्रमोद सावंत उस अस्पताल में पहुंच गए हैं, जहां नाइक का इलाज चल रहा है।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इस पर एक ट्वीट में लिखा, ‘एक हादसे में विजया नाइक जी के निधन की खबर सुनकर बहुत दुखी हूं। केंद्रीय मंत्री श्रीपद नाइक के स्वास्थ्य में जल्द सुधार की प्रार्थना करता हूं। ईश्वर उन्हें और उनके परिवार को इस बड़ी हानि से उबरने की शक्ति प्रदान करें।’



उल्लेखनीय है कि श्रीपद नाइक के पास आयुर्वेद, योग और प्राकृतिक चिकित्सा, यूनानी, सिद्ध और होम्योपैथी के केंद्रीय राज्य मंत्री होने के साथ रक्षा राज्य मंत्री का भी जिम्मा है। विभिन्न दलों के नेताओं ने इस दर्दनाक हादसे को लेकर दुख जताया है।


Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Check Also

UP Crime News: पीलीभीत में पैरामेडिकल छात्रा कशिश पटेल की हत्या, आरोपी बोला- ‘बात बंद कर दी थी’, एक दिन पहले खरीदा था 12 इंच का चाकू

UP Crime News: पीलीभीत में पैरामेडिकल छात्रा कशिश पटेल की हत्या, आरोपी बोला- 'बात बंद कर दी थी', एक दिन पहले खरीदा था 12 इंच का चाकू

Leave a Reply

Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading