Breaking News
BigRoz Big Roz
Home / Breaking News / मकर संक्राति के अवसर पर आसपुर मे आयोजित होगा रक्तदान शिविर : Khabar 24 Express

मकर संक्राति के अवसर पर आसपुर मे आयोजित होगा रक्तदान शिविर : Khabar 24 Express

14 जनवरी को होने वाले महारक्तदान शिविर को लेकर तैयारियां होनी शुरू हो गयी हैं।


डूंगरपुर जिले के डॉक्टर मानवेन्द्र सिंह व पदमेश गांधी, समाजसेवी करन सिंह चौहान ने शिविर स्थल का जायजा लिया और अधिक से अधिक संख्या में लोगों को रक्तदान करने की अपील की।


शिविर में समानता सम्पूर्ण उपयोजना क्षेत्र राजस्थान एवं समानता मंच, व्यापार संघ, करणी सेना, वागड क्षत्रीय महासभा एवं सर्व समाज शाखा आसपुर के संयुक्त तत्वाधान में दिनांक 14 जनवरी को करण सिंह चौहान एवं ईश्वर सिंह चौहान के जन्म दिन उत्सव एवं मकर संक्राति पुण्य दान दिवस के उपलक्ष्य में 700 यूनिट महारक्तदान शिविर का आयोजन पंचायत समिति के सामने सामुदायिक भवन आसपुर में प्रातः 08.00 बजे से सायं 06.00 बजे तक आयोजन किया जाएगा।

इस शिविर में कोविड-19 की नियमो की पालना सुनिश्चित की जाएगी।


शिविर में डॉ. मान्वेन्द्र सिंह अहाड़ा चिकित्सा अधिकारी, जनसम्पर्क अधिकारी एवं शिविर निर्देशन पदमेश गांधी व ब्लड बैंक प्रभारी राजेन्द्र सेवक मय ब्लड बैंक टीम द्वारा कार्य समादित किया जाएगा। जनसम्पर्क अधिकारी पदमेश गांधी ने बताया कि उक्त रक्तदान शिविर में ब्लड बैंक मेडिकल कॉलेज डूंगरपुर एवं उदयपुर की टीम द्वारा कार्य संपादित किया जाएगा।

आसपुर से खबर 24 एक्सप्रेस के लिए हेमन्त जोशी की रिपोर्ट


Discover more from Khabar 24 Express Indias Leading News Network, Khabar 24 Express Live TV shows, Latest News, Breaking News in Hindi, Daily News, News Headlines

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Check Also

भुसावळ बाजारपेठ पोलिसांची मोठी कारवाई : कुख्यात ‘चेन स्नॅचर’ जेरबंद

भुसावळ बाजारपेठ पोलिसांची मोठी कारवाई : कुख्यात ‘चेन स्नॅचर’ जेरबंद

Leave a Reply

Discover more from Khabar 24 Express Indias Leading News Network, Khabar 24 Express Live TV shows, Latest News, Breaking News in Hindi, Daily News, News Headlines

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading