
कांग्रेस के दिग्गज नेता व गुजरात के चार बार के मुख्यमंत्री रहे माधव सिंह सोलंकी का आज 94 वर्ष की उम्र में निधन हो गया।
माधव सिंह सोलंकी कांग्रेस के बड़े नेता थे और वह चार बार गुजरात के मुख्यमंत्री रह चुके थे। इसके अलावा वे वह भारत के विदेश मंत्री भी रह चुके थे।
माधव सिंह सोलंकी का आज शनिवार को 94 साल की आयु में उनका निधन हो गया। माधव सिंह सोलंकी का जन्म 30 जुलाई 1927 को हुआ था।
माधव सिंह सोलंकी पेशे से वकील थे। वह आनंद के नजदीक बोरसाड के क्षत्रिय थे।
वे पहली बार 1977 में अल्पकाल के लिए मुख्यमंत्री बने। 1980 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को राज्य में जोरदार बहुमत मिला। 1981 में सोलंकी ने सामाजिक और आर्थिक रूप से पिछड़े लोगों के लिए आरक्षण लागू किया। इसके विरोध में राज्य में हंगामा हुआ। कई मौतें भी हुईं।
आरक्षण लागू करने से पहले माधव सिंह सोलंकी KHAM फार्मूला लागू कर चुके थे। इसलिए उन्हें KHAM से जुड़ी जातियों का समर्थन मिला। लेकिन पटेल, ब्राह्मण, बनिया जैसी जातियों का विरोध झेलना पड़ा। राज्य में हिंसा के बाद सोलंकी ने 1985 में इस्तीफा दे दिया। लेकिन अगले विधानसभा चुनाव में KHAM फार्मूले के दम पर बंपर वोटों से चुनाव जीतकर आए।
गुजरात में माधव सिंह सोलंकी को काफी सुलझा और अच्छा नेता माना जाता था।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने माधव सिंह सोलंकी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। पीएम ने कहा कि उन्होंने दशकों तक गुजरात की राजनीति में अहम भूमिका अदा की। उन्हें समाज में अहम योगदान के लिए याद किया जाएगा। पीएम ने कहा कि वे उनके निधन से बेहद दुखी हैं। पीएम ने इस दुखद मौके पर माधव सिंह सोलंकी के बेटे भारत सोलंकी से बात की है और अपनी संवेदनाएं प्रकट की है।
महेसाणा गुजरात से खबर 24 एक्सप्रेस के लिए लक्ष्मण भाई ठाकोर की रिपोर्ट
Discover more from Khabar 24 Express Indias Leading News Network, Khabar 24 Express Live TV shows, Latest News, Breaking News in Hindi, Daily News, News Headlines
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Khabar 24 Express Indias Leading News Network, Khabar 24 Express Live TV shows, Latest News, Breaking News in Hindi, Daily News, News Headlines Khabar 24 Express Indias Leading News Network, Hindi News – Khabar 24 Express Live TV shows, Latest News, Breaking News in Hindi, Daily News, News Headlines, current affairs, cricket, sports, business and cinema, Latest Hindi News, Breaking News in Hindi, Bollywood Gossip, Bollywood News, Top Hindi News Channel, Khabar 24 Express Live TV, Khabar24, Khabar24 Express