Breaking News
BigRoz Big Roz
Home / Breaking News / गोवा मुक्ति दिवस 19 दिसंबर पर ज्ञान कविता

गोवा मुक्ति दिवस 19 दिसंबर पर ज्ञान कविता

गोवा मुक्ति दिवस’ भारतीय सेना द्वारा पुर्तग़ालियों के अधिकार से गोवा को मुक्त कराने के उपलक्ष्य में प्रत्येक वर्ष मनाया जाता है।
30 मई, 1987 को गोवा को पूर्ण राज्य का दर्जा दे दिया गया था और इस प्रकार गोवा भारतीय गणराज्य का 25 वाँ राज्य बना।
18-06-1946 को डॉक्टर राम मनोहर लोहिया ने गोवा के लोगों को पुर्तगालियों के ख़िलाफ़ आवाज उठाने के लिए प्रेरित किया।आगे चलकर गोवा मुक्ति के लिए हुए युद्ध में जहाँ 30 पुर्तग़ाली मारे गए, वहीं 22 भारतीय वीरगति को प्राप्त हुए। घायल पुर्तग़ालियों की संख्या 57 थी, जबकि घायल भारतीयों की संख्या 54 थी। इसके साथ ही भारत ने चार हजार, 668 पुर्तग़ालियों को बंदी भी बनाया।
इस दिवस पर स्वामी सत्येंद्र सत्यसाहिब जी अपनी ज्ञान कविता के माध्यम से इस प्रकार से कहते है कि,,
गोवा मुक्ति दिवस 19 दिसंबर पर कविता

गोवा नाम गौ चराने वाला
गोपराष्ट नाम महाभारत।
प्राचीनता गोवा की गौरव महिमा
गोवा पच्चीस वाँ राज्य भारत।।
पणजी इसकी राजधानी है
सुंदरता की महारानी।
वास्को बंदरगाह व्यापारिक
कंलगुट सौंदर्य सागर तट पानी।।
गंगा जैसी नदी मांडवी
मंगेशी यहां की काशी।
हिंदू देव देवी संस्क्रति
शांता दुर्गा आशीष अविनाशी।।
मछली यहां सागर धन है
इस बिन अधूरे गोवा जन हैं।
पर्यटन उद्योग यहां पूरक
पाश्चात्य प्रभाव यहां हर तन हैं।।
यज्ञस्थल बनाई यहां भूमि
सागर धकेल बाणों के बल।
जीवंत परशुराम जी ने करके
यहां खिलाया हिंदुत्त उत्कल।।
हिंदू मस्लिम शासन के बाद
पुर्तगाली साढ़े चार सदी रहा अधिपत्य।
कोंकण काशी नाम रख गोवा
पुर्तगाली संग ब्रिटिश बना ये गत्य।।
विश्व बाजार नहीं बिकती मछली
बस काजू है विश्व व्यापार।
लौह खनिज व्यापारिक दुनियां
शेष पर्यटन मुख्य आय सार।।
गोवा खिलता ग्रीष्म ऋतु
ओर सौंदर्य बिखरे सावन।
क्रूज तेरे बीच मांडवी नदी
संगीत नृत्य संग मनभावन।।
मंदिर श्री कामाक्षी दर्शन
सप्तकेंटश्वर शांतादुर्गा देव्य।
महालसा नारायणी भगवती मंदिर
भक्तों मनोर्थपूर्ण हैं कृपा सेव्य।।
गोवा खेल फुटबॉल है प्रिय
हॉकी के भी क्लब बढ़े।
बागा कलांगुते कोला इति
समुंद्र तट मनोहर लहर चढ़े।।
वास्कोडिगामा यहां पुर्तगाली यात्री
तब से बढा पुर्तगाली वर्चस्व।
पुर्तगाल हरा भारत की सेना
गोवा स्वतंत्र बना भारत वर्चस्व।।
राम मनोहर लोहिया ने गोवा उकसाया
पुर्तगाली शासन किये विरुद्ध।
फिर भारत सेना युद्ध में कूदी
विजयी किया गोवा कर युद्ध।।
19 दिसंबर विजय दिवस है गोवा
यही आज मनाते साज से हम।
गोवा हमारा भारत अंग है
शुभकामना गोवा दिवस दे हम।।

जय सत्य ॐ सिद्धायै नमः
स्वामी सत्येंद्र सत्यसाहिब जी
Www.satyasmeemission.org


Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Check Also

NEET Paper Leak: बढ़ते दबाव के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, मोदी सरकार का बड़ा फैसला

NEET Paper Leak: बढ़ते दबाव के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, मोदी सरकार का बड़ा फैसला

Leave a Reply

Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading