Breaking News
BigRoz Big Roz
Home / Breaking News / सरकार द्वारा तय राशि से अधिक राशि वसूली करने पर,दो ई-मित्र कियोस्को के खिलाफ कार्यवाही

सरकार द्वारा तय राशि से अधिक राशि वसूली करने पर,दो ई-मित्र कियोस्को के खिलाफ कार्यवाही

डूंगरपुर,राजस्थान

‘‘वन नेशन वन राशन‘‘ योजना के तहत पुष्पेन्द्र सिंह, प्रवर्तन निरीक्षक, जिला रसद विभाग डंूगरपुर द्वारा पंचायत समिति बिछीवाड़ा के ई-मित्रों का निरीक्षण किया गया।

जिसमें नियत राशि से अधिक राशि वसूलते पायें जाने पर दो ई-मित्र कियोस्कों के खिलाफ कार्यवाही करते हुए शास्ति आरोपित कर 15 दिन के लिए बंद कर दिया गया है।

संयुक्त निदेशक सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार विभाग डंूगरपुर ने बताया कि जिसमें उनके द्वारा पाया गया कि ग्राम पंचायत बरौठी के रोनक कलाल एवं ग्राम पंचायत झींझवा के जिगर कलाल द्वारा राशन कार्ड में सीडिंग के लिए राशि लेने एवं राशन कार्ड में नाम जोडने, हटानें के लिए नियत राशि से अधिक राशि वसूल रहें थे।

उन्होंने बताया कि जिस हेतु पुष्पेन्द्र सिंह द्वारा संयुक्त निदेशक सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार विभाग, डंूगरपुर को उक्त कियोस्कों को तत्काल बंद करने एवं कार्यवाही हेतु दूरभाष पर अनुशंषा की गई।

जिस पर जिला कलक्टर द्वारा दोनों कियोस्कों पर कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये।

जिसके तहत कार्यवाही करते हुए राशि 2000 रूपयें की शास्ति आरोपित कर 15 दिन के लिए बंद कर दिया गया है।

राजस्थान ब्यूरो जगदीश तेली
डुंगरपुर राजस्थान


Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Check Also

UP Crime News: पीलीभीत में पैरामेडिकल छात्रा कशिश पटेल की हत्या, आरोपी बोला- ‘बात बंद कर दी थी’, एक दिन पहले खरीदा था 12 इंच का चाकू

UP Crime News: पीलीभीत में पैरामेडिकल छात्रा कशिश पटेल की हत्या, आरोपी बोला- 'बात बंद कर दी थी', एक दिन पहले खरीदा था 12 इंच का चाकू

Leave a Reply

Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading