यूपी में बढ़ते दिन प्रतिदिन महिलाओं और बच्चो जे साथ दुष्कर्म और अपराधों को नजर में रखते हुए, योगी सरकार ने उत्तर प्रदेश में मिशन शक्ति अभियान शुरू किया है, इस अभियान की शुरुआत 17 अक्टूबर को कर दी गयी।
मिशन शक्ति की शुरुआत के दो दिनों में सरकार के सामने महिलाओं और मासूम बच्चो के साथ होने वाली घटनाएं दुष्कर्म और हत्या के 11 मामलों में 14 आरोपियों को फाँसी की सजा दिला दी गई, ऐसे ही कुछ और घटनाओं में 11 मुकदमों में 20 आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा दी गयी है।
ग्रह विभाग के अपर सचिव ने बताया कि मिशन शक्ति की शुरुआत में ही बड़ी सफलता हाथ लगी है, इसके अलावा महिलाओं और बच्चो के साथ घटित अन्य 8 घटनाओं में 22 आरोपियों को कारावास सहित आर्थिक जुर्माना भी भरने की सजा दी गई।
देश के अलग अलग स्थानो से इस मिशन के तहत मामले दर्ज कराए है करीब 23 हज़ार सूचनायें दर्ज करने में कर्नाटक दूसरे नंबर पर है।
रिपोर्ट:- अवन्तिका मिश्रा।