बता दें कि निखिल चौधरी बॉलीवुड की फिल्मों के साथ कई वेबसीरीज में भी नज़र आ चुके हैं। निखिल बॉलीवुड की एक फ़िल्म जहन में भी नज़र आ रहे हैं। इसमें निखिल काफी अच्छी भूमिका में है। इसके अलावा निखिल बॉलीवुड की कुछ बड़ी फिल्मों में भी नज़र आने वाले हैं।
निखिल चौधरी मेरठ के रहने वाले हैं लेकिन एक्टिंग व मॉडलिंग की दुनिया निखिल को मुम्बई ले गई। आज निखिल की गिनती अच्छे अभिनेताओं में होती है। निखिल अपने काम के प्रति बेहद ईमानदार हैं और मेहनती भी हैं।
निखिल जिस भी काम में हाथ डालते हैं वे पूरी सिद्दत के साथ उसे पूरा करने में जुट जाते हैं।
निखिल अभी बॉलीवुड की एक बड़ी फिल्म में नज़र आने वाले हैं, जिसे उन्होंने सरप्राइज रखा है।
हम दिवाली के इस खूबसूरत मौके पर निखिल को ढेर सारी शुभकामनाएं देते हैं। हम आशा करते हैं कि निखिल जल्द ही सफलता की ऊंचाइयों को छुएं और सफल अभिनेताओं में शुमार हों।