Breaking News
BigRoz Big Roz
Home / Breaking News / टिकट कटने से नाराज बीजेपी सांसद उदित राज ने सुबह छोड़ी चौकीदारी, लेकिन शाम होते-होते फिर से बन गए चौकीदार

टिकट कटने से नाराज बीजेपी सांसद उदित राज ने सुबह छोड़ी चौकीदारी, लेकिन शाम होते-होते फिर से बन गए चौकीदार

डॉ. उदितराज उर्फ चौकीदार डॉ. उदित राज टिकट कटने से इतने नाराज हुए कि सुबह उन्होंने अपने नाम के आगे से चौकीदार शब्द हटा लिया था। लेकिन शाम होते-होते ऐसा क्या हुआ कि वे फिर से चौकीदार बन गए?

बता दें कि उत्तर पश्चिमी दिल्ली से सांसद उदित राज का टिकट गायक कलाकार हंस राज हंस को दे दिया। इसके बाद उदित राज इतने नाराज हुए कि रात में उनके समर्थकों ने भाजपा ऑफिस पर डेरा जमा लिया और जमकर नारेबाजी की। सुबह में उदित राज ने ऐलान भी कर दिया कि अगर पार्टी उन्हें टिकट नहीं देती है तो वे भाजपा छोड़ देंगे।

डॉ उदित राज ने अपने ट्विटर पर चौकीदार डॉ. उदित राज लिखा हुआ था लेकिन नाराजगी की वजह से उन्होंने अपने नाम के आगे से चौकीदार शब्द हटा दिया था।
मतलब ये कि भाजपा से उम्मीदवारी खारिज हो जाने के बाद पहले उन्होंने अपने ट्विटर परिचय में चौकीदार डॉ. उदित राज से ‘चौकीदार’ शब्द हटाकर डॉ. उदित राज कर दिया। लेकिन कुछ ही घंटे के बाद ‘चौकीदार’ शब्द वापस जुड़ गया। माना जा रहा है कि, भाजपा से कोई आश्वासन मिलने के बाद उन्होंने ये फैसला किया होगा।

उत्तर-पश्चिमी दिल्ली से उनका टिकट काटकर गायक हंस राज हंस को उम्मीदवार बनाया गया है। ताजा हालात देखते हुए भाजपा से उदित राज की विदाई लगभग तय मानी जा रही थी। उन्होंने सुबह ही एलान कर दिया था कि अगर उन्हें भाजपा ने टिकट नहीं दिया तो वो पार्टी छोड़ देंगे।

_________________________

Khabar 24 Express


Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Check Also

बुलंदशहर में मुकेश हत्याकांड के दो शूटर पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, गोली लगने के बाद अस्पताल में भर्ती

बुलंदशहर में मुकेश हत्याकांड के दो शूटर पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, गोली लगने के बाद अस्पताल में भर्ती

Leave a Reply

Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading