Breaking News
BigRoz Big Roz
Home / Breaking News / खबर 24 एक्सप्रेस की टीम की तरफ से महाशिवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं, जानें शिवरात्रि का महत्व

खबर 24 एक्सप्रेस की टीम की तरफ से महाशिवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं, जानें शिवरात्रि का महत्व

फाल्गुन मास की कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी को महाशिवरात्रि कहा गया है। चंद्र चक्र में आने वाली सबसे अंधेरी रात को शिवरात्रि कहते हैं। महाशिवरात्रि शिव और शक्ति के मिलन की रात है। इस रात में आध्यात्मिक शक्तियां जागृत होती हैं इसलिए शास्त्रों में कहा गया है कि इस रात का प्रयोग ध्यान, तप और शिव साधना में करना चाहिए। महाशिवरात्रि में शिव साधना करने से जीवन में सभी प्रकार के तनाव खत्म होते हैं और सकारात्मक प्रमाण दिखने लगते हैं। महाशिवरात्रि की रात में जागरण करने वाले भक्‍तों की मनोकामनाएं पूरी होती हैं।

महाशिवरात्रि पर साधना करना सबसे शक्तिशाली प्रक्रिया है, जो स्वास्थ्य, संतुलन और ताजगी देती है। यह आपको ऊर्जा ग्रहण करने में सक्षम बनाती है। साधना करने से नई संभावनाओं के द्वार खोले जाते हैं।

सनतान धर्म में संसार पंचभूत यानी पृथ्वी, जल, वायु, अग्नि और आकाश से बना है। ये पंच तत्व कहलाते हैं। इन्ही तत्वों से मानव शरीर का निर्माण होता है और इन्हीं तत्वों में पांचों देवी-देवता विद्यमान रहते हैं। शिवजी पृथ्वी तत्व के देवता माने जाते हैं। यही कारण है कि सांसारिक सुख और कामनाओं के लिए भगवान शिव की साधना का बहुत महत्व है।

तो आइए इस शिवरात्रि अपने आराध्य देव शिव की पूजा करें और भगवान शिव से अपने परिवार की खुशियों का आशीर्वाद पाएं।

टीम : ख़बर 24 एक्सप्रेस


Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Check Also

राष्ट्रकुल पदक विजेत्या खेळाडूंची पंतप्रधान नरेंद्र मोदींसोबत भेट ; केंद्रीय राज्यमंत्री रक्षा खडसे यांची उपस्थिती

राष्ट्रकुल पदक विजेत्या खेळाडूंची पंतप्रधान नरेंद्र मोदींसोबत भेट ; केंद्रीय राज्यमंत्री रक्षा खडसे यांची उपस्थिती

Leave a Reply

Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading