Breaking News
BigRoz Big Roz
Home / Breaking News / पुलवामा में शहीद हुए भारतीय जवानों को सच्ची श्रद्धांजलि देने के लिए सद्गुरु स्वामी श्री सत्येन्द्र जी महाराज के आश्रम में हवन व यज्ञ का आयोजन

पुलवामा में शहीद हुए भारतीय जवानों को सच्ची श्रद्धांजलि देने के लिए सद्गुरु स्वामी श्री सत्येन्द्र जी महाराज के आश्रम में हवन व यज्ञ का आयोजन

14 फरवरी को पुलवामा में शहीद हुए सीआरपीएफ के 45 जवानों को पूरा देश श्रद्धाजंलि दे रहा है। वहीं बुलंदशहर में
सद्गुरु स्वामी श्री सत्येन्द्र जी महाराज के आश्रम श्री सत्य ॐ सिद्धाश्रम में शहीदों की आत्मा की शांति के लिए भक्तों ने यज्ञ व हवन किया।

पुलवामा में शहीद हुए भारतीय जवानों को सच्ची श्रद्धांजलि देने के लिए इस हवन व यज्ञ का आयोजन सद्गुरु स्वामी श्री सत्येन्द्र जी महाराज के भक्तों द्वारा किया गया।

स्वामी जी के अनुसार, अगर भारत माता के वीर सपूतों को सच्ची श्रद्धांजलि देनी है तो उनके लिए भगवान से प्रार्थना करें हवन करें। इससे शहीदों के परिवारों को दुःख सहने की क्षमता मिलेगी और शहीदों की आत्मा को शांति मिलेगी।

बता दें कि सद्गुरु स्वामी सत्येन्द्र जी महाराज का आश्रम यूपी के बुलंदशहर में स्थित है। पूरे देश से दूर-दराज इलाकों से भक्त श्री सत्य ॐ सिद्धाश्रम में आते हैं।

उस हवन का आयोजन सद्गुरु स्वामी सत्येन्द्र जी महाराज की संस्था “सत्यास्मि मिशन” द्वारा किया गया था।


न्यूज़ रिपोर्ट : शुभम तेवतिया

खबर 24 एक्सप्रेस, बुलंदशहर (यूपी)

इसे भी देखें ⬇️

https://youtu.be/cVvXpddi4W4

Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Check Also

बुलंदशहर में मुकेश हत्याकांड के दो शूटर पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, गोली लगने के बाद अस्पताल में भर्ती

बुलंदशहर में मुकेश हत्याकांड के दो शूटर पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, गोली लगने के बाद अस्पताल में भर्ती

Leave a Reply

Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Subscribe