Breaking News
BigRoz Big Roz
Home / Breaking News / पुलवामा में शहीद हुए सीआरपीएफ के जवानों को श्रद्धांजलि देते वक्त फुट-फुटकर रोईं मिसेज इंडिया पूजा यादव, देखें यह वीडियो

पुलवामा में शहीद हुए सीआरपीएफ के जवानों को श्रद्धांजलि देते वक्त फुट-फुटकर रोईं मिसेज इंडिया पूजा यादव, देखें यह वीडियो

जम्मू कश्मीर के पुलवामा में कायरनापूर्ण आतंकी हमले के बाद सीआरपीएफ के 45 जवान शहीद हो गए थे। इसके बाद देशभर में पाकिस्तान के विरोध में प्रदर्शन होने लगे। शहीदों को श्रद्धांजलि देने के पूरा देश उमड़ पड़ा।

हरियाणा के गुरुग्राम में भी भारत माता के सच्चे सपूतों को श्रद्धांजलि दी गयी। मिसेज इंडिया 2018 पूजा यादव ने भी शहीदों को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने हुड्डा ग्राउंड सेक्टर 5 से लेकर रेजांगला चौक तक 5 किलोमीटर का पैदल कैंडल मार्च निकाला पूरा गुरुग्राम शहीदों को श्रद्धांजलि देने के लिए उमड़ पड़ा।


श्रदांजलि देते वक्त पूजा यादव की आंखों से आंसू नहीं रुके। पूजा यादव ने रोते हुए शहीदों को श्रद्धांजलि दी। वहां मौजूद सभी लोगों का दिल भर आया।

बता दें कि पूजा यादव खुद आर्मी बैकग्राउंड से हैं। उनके पिता एयरफोर्स से रिटायर हैं, पति आर्मी में कैप्टन हैं।

पूजा यादव 2018 में मिसेज इंडिया ( सेकेंड रनरअप) रही हैं। पूजा सोशल मीडिया में काफी एक्टिव रहती हैं। पूजा यादव बॉलीवुड के भी कई प्रोजेक्ट कर रही हैं। पूजा यादव सोशल वर्क से भी काफी जुड़ी रहती हैं।

आपको बता दें कि पुलवामा में हुए आतंकी हमले में भारत मां के सच्चे वीर सपूत, वीर जवानों को भावभीनी श्रद्धांजलि देने के लिए पूरा गुरूग्राम उमड़ पड़ा। मिसेज इंडिया पूजा यादव ने सैंकड़ों लोगों के साथ मिलकर गुरुग्राम के हुड्डा ग्राउंड सेक्टर 5 से लेकर रेजांगला चौक तक पैदल कैंडल मार्च निकालकर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

श्रद्धाजंलि देते वक्त पूजा की आंखों में आंसू थे, रोते हुए नम आंखों से पूजा को श्रद्धांजलि देते देख वहां उपस्थित लोगों की आंखें भी भर आईं।
श्रद्धांजलि देने के बाद मिसेज इंडिया पूजा यादव ने कहा कि रेजांगला चौक को सभी जानते हैं वह क्यों फेमस है हमारे देश में रेजांगला वार हुआ है जिसमें हमारे काफी जवान शहीद हुए थे उनकी याद में रेजांगला चौक बनवाया गया पूजा यादव ने कहा कि जिन भाइयों ने हमारे लिए अपनी जान गंवा दी, क्या हम उनके लिए कुछ कर नहीं सकते? पूजा ने कहा कि सभी को अपने घरों से निकलना चाहिए और भारत माता के सच्चे वीर सपूतों को श्रद्धांजलि देनी चाहिए।

पूजा सभी सामाजिक संगठनों, नेताओं, लोगों और स्कूल कॉलेज के छात्र छात्राओं को इकट्ठा कर हुड्डा ग्राउंड सेक्टर 5 से लेकर रेजांगला चौक तक पैदल गईं। पूजा के साथ सभी लोग तिरंगा लहराते हुए देशभक्ति नारे लगाते दिखे।
इस मौके पर पूजा के साथ उनके पिता इंद्रजीत यादव और भाई भी जोर जोर से नारे लगाते दिखे।

पूजा के साथ युवा शक्ति संगठन के डायरेक्टर टिंकू कुमार और उनकी पूरी टीम, संस्कार स्कूल की प्रिंसिपल अपने स्कूल के बच्चों के साथ, भरोसा फाउंडेशन के सभी कार्यकर्ता और कई राजनीतिक दलों के लोग साथ में रहे, और सभी ने मिलकर श्रद्धांजलि दी।

मिसेज इंडिया पूजा यादव का कहना था कि यहां कोई नेता नहीं है, कोई संगठन नहीं है, और कोई मिसेज इंडिया नहीं है, यहां सब समान है, हम सब भारतीय हैं और भारत के साथ खड़े हैं, भारतीय सेना के साथ खड़े हैं। सब एक होकर कैंडल मार्च कर रहे हैं क्योंकि हम शहीदों का एहसान नहीं चुका सकते इसलिए उनकी आत्मा की शांति लिए, उनके परिवार के लिए दिल से दुआ कर सकते हैं।
रेजांगला चौक पर जब सभी लोग मिलकर श्रद्धाजंलि दे रहे थे उस वक़्त पूजा यादव दो फुट-फूटकर रोने लगीं।
उन्होंने कहा कि मेरे पास बोलने के लिए शब्द नहीं बचे हैं अपने देश के शहीद भाइयों के लिए, क्योंकि वो खुद एक आर्मी ऑफिसर की पत्नी हैं। वो शहीदों के परिवार के दुःख को समझ सकती हैं। उन्होंने कहा कि वो उन सभी माओं को सैल्यूट करती हैं जो ऐसे सच्चे वीर बहादुर जवानों को पैदा करती हैं जो देश की आन बान शान के लिए अपनी जान की परवाह नहीं करते।

पूजा यादव ने देश की जनता से अपील भी की, उन्होंने कहा आपको कोई भी फौजी वर्दी में दिखे उन्हें सैल्यूट जरूर करना, उनका हौसला बढ़ाना।
पूजा ने कहा कि देश के लगभग लोगों को शायद ही पता हो कि सीआरपीएफ के जवानों के साथ 13 कुत्ते भी शहीद हो गए जो सेना के लिए काम करते हैं।
वहीं सामाजिक कार्यकर्ता टिंकू कुमार ने कहा कि शहीदों की कुर्बानी बेकार नहीं जाएगी हम एकजुट हैं और भारतीय सेना के लिए, देश के लिए मर मिटने के लिए तैयार हैं। अगर समय आया तो वतन के लिए जान भी दे देंगे।
इस अवसर पर तिलक राज बंगा, महिला कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष रश्मि शर्मा, सोनिया, कविता, पंचायती राज जिला अध्यक्ष प्रियंका, शिमा गुलाटी, पार्षद अश्वनी शर्मा, सामाजिक कार्यकर्ता गजे सिंह कबलाना सहित बहुत लोग मौजूद रहे और शहीदों को शत-शत नमन किया एवं भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।


Khabar 24 Express


Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Check Also

वाराणसी में हिंदू लड़की ने 6 मुस्लिम युवकों का सिर काटकर काली माता को चढ़ाया? सोशल मीडिया पर वायरल दावे का जानिए पूरा सच

वाराणसी में हिंदू लड़की ने 6 मुस्लिम युवकों का सिर काटकर काली माता को चढ़ाया? सोशल मीडिया पर वायरल दावे का जानिए पूरा सच

Leave a Reply

Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Subscribe