Breaking News
BigRoz Big Roz
Home / Breaking News / भंडारा जिले के सिंदपुरी में शहीदों को श्रद्धांजलि देकर छत्रपति शिवाजी महाराज जयंती मनाई गई

भंडारा जिले के सिंदपुरी में शहीदों को श्रद्धांजलि देकर छत्रपति शिवाजी महाराज जयंती मनाई गई

छत्रपति शिवाजी महाराज की 389वीं जयंती समारोह भंडारा ज़िले के तुमसर तहसील के गांव सिंदपुरी में मनाया गया। इस मौके पर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के क्षेत्र के लोकप्रिय नेता राजुभाऊ कारेमोरे, कांग्रेस के डॉ. पंकज कारेमोरे, बाजार समिति के संचालक सुभाष बोरकर, अशोक पटले, सिंदपुरी गांव के सरपंच एव सदस्य इत्यादि मौजूद रहे।

पुलवामा में 14 फरवरी को कायरनापूर्ण आतंकी हमले में 45 सीआरपीएफ के जवान शाहिद हुए थे, उनकी शहादत की याद मौन रखकर उनको श्रधांजलि दी इसके बाद छत्रपति शिवाजी महाराज जयंती के कार्यक्रम को शुरू किया।
इस कार्यक्रम में युगांधर क्रीड़ा मंडल सिहोरा के मंगेश शहारे सर के माध्यम से ड्राइंग प्रतियोगिता में कई बच्चो ने हिस्सा लेकर दिलों को छू जाने वाले चित्र बनाये जिसमे पुलवामा हमले जैसे मार्मिक चित्र यहा देखने को मिले।
बच्चों ने डांस करके अपना हुनर दिखाया। युगांधर के मंगेश सहारे सर सिहोरा क्षेत्र में शिक्षा के विषय को बहुत गंभीरता से लेते हैं। वे एक मिशन ऑफिसर नाम का अभियान भी चला रहे है। जिसमे गरीब बच्चा भी ऑफिसर बनेगा।

Report : Jitendra Patle


Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Check Also

वाराणसी में हिंदू लड़की ने 6 मुस्लिम युवकों का सिर काटकर काली माता को चढ़ाया? सोशल मीडिया पर वायरल दावे का जानिए पूरा सच

वाराणसी में हिंदू लड़की ने 6 मुस्लिम युवकों का सिर काटकर काली माता को चढ़ाया? सोशल मीडिया पर वायरल दावे का जानिए पूरा सच

Leave a Reply

Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Subscribe