Breaking News
BigRoz Big Roz
Home / Breaking News / प्रेस क्लब ऑफ इंडिया में पीपल्स पार्टी ऑफ़ इंडिया (डेमोक्रेटिक) का आज हुआ नेशनल लांच, पार्टी लांच के दौरान सामने आईं ये बातें, देखें वीडियो

प्रेस क्लब ऑफ इंडिया में पीपल्स पार्टी ऑफ़ इंडिया (डेमोक्रेटिक) का आज हुआ नेशनल लांच, पार्टी लांच के दौरान सामने आईं ये बातें, देखें वीडियो

आज 21-02-19 को प्रेस क्लब ऑफ इंडिया में पीपल्स पार्टी ऑफ़ इंडिया (डेमोक्रेटिक) का नेशनल लांच हुआ। इस दौरान पार्टी के सभी बड़े पदाधिकारी मौजूद रहे।

पीपल्स पार्टी ऑफ़ इंडिया (डेमोक्रेटिक) की नेशनल लॉन्चिंग के दौरान पार्टी के सभी सदस्यों ने सबसे पहले पुलवामा में शहीद हुए सीआरपीएफ के जवानों को श्रद्धांजलि दी। और इस कायरानापूर्ण आतंकी हमले की निंदा की। पार्टी अध्यक्ष बी.डी बोरकर ने कहा कि वे शहीद हुए जवानों के परिवार वालों के साथ हैं। उन्होंने कहा हमारे देश के बहादुर जवान अपनी जान की परवाह किये बिना देश की सेवा में खुद को न्यौछावार कर देते हैं। देश के जवानों के प्रति हम सबके मन में उच्च सम्मान है।

पीपल्स पार्टी ऑफ़ इंडिया (डेमोक्रेटिक) के राष्ट्रीय अध्यक्ष बी.डी बोरकर ने महिला आरक्षण पर कहा कि महिलाओं को 50% आरक्षण देना पड़ेगा। आजतक महिलाओं की हिस्सेदारी को नज़रंदाज़ किया गया है।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस हो या फिर भारतीय जनता पार्टी, ये पिछले 70 सालों से देश में शासन कर रही हैं, इन्होंने देश में कुछ नहीं किया। किसान बेहाल है। शिक्षा का निजीकरण हो चुका है। बेरोजगारी पर नियंत्रण नहीं है। देश में महंगाई भुखमरी का आलम है। सरकार के प्रति देश के लोगों में गुस्सा है। देश की जनता विकल्प तलाश कर रही है।

पीपल्स पार्टी ऑफ़ इंडिया (डेमोक्रेटिक) ने कहा कि वे लोगों के अधिकारों के लिए लड़ेंगे। गरीब, पिछड़े लोगों को उनका अधिकार दिलवाएंगे। शिक्षा की बेहतरी के लिए काम करेंगे। लोगों के हक के लिए लड़ाई लड़ेंगे। किसानों को मरने नहीं देंगे। किसान भारत की पहचान हैं। उस पहचान को खोने नहीं देंगे।

जब गठबंधन पर सवाल किया गया तो पार्टी अध्यक्ष ने कहा कि वो देश सेवा के लिए मैदान में आये हैं न कि गठबंधन करने। वे कांग्रेस-भाजपा की राजनीति नहीं करते। देश सेवा में पार्टी का एक-एक कार्यकर्ता अपने को समर्पित किया हुआ है हम देश सेवा के लिए आये हुए हैं।

प्रेस क्लब ऑफ इंडिया में पीपल्स पार्टी ऑफ़ इंडिया (डेमोक्रेटिक) की लॉन्चिंग की एक्सक्लूसिव वीडियो यहां देखें


खबर 24 एक्सप्रेस


Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Check Also

वाराणसी में हिंदू लड़की ने 6 मुस्लिम युवकों का सिर काटकर काली माता को चढ़ाया? सोशल मीडिया पर वायरल दावे का जानिए पूरा सच

वाराणसी में हिंदू लड़की ने 6 मुस्लिम युवकों का सिर काटकर काली माता को चढ़ाया? सोशल मीडिया पर वायरल दावे का जानिए पूरा सच

Leave a Reply

Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Subscribe