Breaking News
BigRoz Big Roz
Home / Breaking News / देखें कैसे स्कूली बच्चे अपनी शैतानियों से दे रहे हैं हादसे को दावत, न कोई देखने वाला, न सुनने वाला ! गोंदिया से अनमोल पटले की रिपोर्ट

देखें कैसे स्कूली बच्चे अपनी शैतानियों से दे रहे हैं हादसे को दावत, न कोई देखने वाला, न सुनने वाला ! गोंदिया से अनमोल पटले की रिपोर्ट

ख़बर गोंदिया से है जहां मनोहर म्युनिस्पल स्कूल की छत पर बच्चे स्टंट करते नज़र आ रहे हैं।

स्कूल और प्रशासन दोनों ही आंख मूंदकर सोए हुए हैं। बच्चे खुद ही हादसे को दावत दे रहे हैं लेकिन उन्हें डांटने डपटने वाला कोई नहीं है। वीडियो में देख सकते हैं कि किस तरह बच्चे तीसरी मंजिल पर दीवार से लटक रहे हैं। खतरनाक स्टंट कर रहे हैं।
लोगों के मुताबिक जैसे ही लंच ब्रेक होता है बच्चे स्कूल की छत पर पहुंच जाते हैं और जमकर शैतानी करते हैं। किसी दिन कोई बड़ा हादसा हो गया तो इसका जिम्मेदार कौन होगा?

श्री शिवप्रतिष्ठान हिंदुस्थान के कार्यकर्ताओं ने कुछ बच्चों को डांट डपट कर वहां से भगाया और तुरंत स्कूल के प्रधानाध्यापक से संपर्क किया लेकिन स्कूल पहुंचने पर वहां स्कूल के प्रिंसिपल से मुलाकात नहीं हो पाई वह कहीं काम से गए हुए थे तो वहां पर उपस्थित बाकी टीचर स्टाफ को इन बच्चों की जानलेवा खेल की जानकारी जानकारी दी, और उन्हें बच्चों की बदमाशी का वीडियो भी दिखाया, लोगों ने स्कूल को भविष्य में होने वाली दुर्घटना से अवगत कराया गया।


अनमोल पटले


Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Check Also

चमोली में निर्माणाधीन टनल में कुदरत का कहर! पानी और मलबे में फंसे मजदूर, NDRF का रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

चमोली में निर्माणाधीन टनल में कुदरत का कहर! पानी और मलबे में फंसे मजदूर, NDRF का रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

Leave a Reply

Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading