पूजा कहती हैं कि आज गणतंत्र दिवस है और गणतंत्र दिवस के मौके पर पूजा यादव अपने फैन्स और देशवासियों को शुभकामनाएं दी रही हैं। पूजा कहती हैं कि आजादी के बाद भारत को जब अपना संविधान मिला तो वो दिन था 26 जनवरी 1950, इसी दिन से भारत गणतंत्र बना। यह बाबा साहेब अंबेडकर के त्याग और हमारे स्वतंत्रता सेनानियों के संघर्ष और बलिदान को याद करने का दिन है। भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश है। अगर गणतंत्र दिवस के इतिहास की बात करें तो 26 जनवरी 1950 को जिस दिन देश का संविधान लागू हुआ उसके कुछ देर बाद ही डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद ने देश के पहले राष्ट्रपति के रूप में शपथ ग्रहण की।
तो आज इस दिन का मान सम्मान करें, और अभिमान करें कि हमें अपना संविधान मिला, दुनिया में हमें मान मिला।
अब बताते हैं कि पूजा यादव कौन हैं?
पूजा यादव मूल रूप से हरियाणा के गुरूग्राम की रहने वाली हैं। पूजा का फैमिली बैकग्राउंड आर्मी से है। पूजा के पिता एयरफोर्स से रिटायर हैं।
पूजा की अभी हाल ही में शादी हुई है, उनके पति अभिषेक यादव आर्मी में कैप्टन हैं।
पूजा यादव मिसेज इंडिया राइजिंग स्टार का खिताब अपने नाम कर चुकी हैं इससे पहले वो मिसेज इंडिया सब टाइटल का अवार्ड अपने नाम कर चुकी हैं, 2017 में ऑक्सफोर्ड कॉलेज ऑफ एजूकेशन में मिस फ्रेशर भी बनी थीं।
बता दें कि 14 सितंबर को सेमी फिनाले में ही पूजा ने सबसे अलग पर्फार्मेंस दी थी और अगले दिन 15 सितंबर को ग्रेंड फिनाले में उन्होेंने मिसेज इंडिया सब टाइटल का अवार्ड अपने नाम कर लिया। पूजा ने हमें बताया कि वो 2017 में ऑक्सफोर्ड कॉलेज ऑफ एजूकेशन में वह मिस फ्रेशर भी बनी थीं।
Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network Khabar 24 Express brings the latest Hindi News, Breaking News, Live TV, India News, Maharashtra News, Nagpur News, Politics, Crime, Business, Sports, Entertainment, Technology, Auto, Health, Education, Lifestyle and World News with fast, accurate and trusted updates 24×7



