आईएस अधिकारी बी. चन्द्रकला की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। आज ED के सामने उन्हें पेश होना होगा, जहां उनसे अवैध खनन मामले में पूंछताछ होगी।
बता दें कि बी चंद्रकला को हमीरपुर में हुए अवैध खनन के मामले में आज यानि बृहस्पतिवार को प्रवर्तन निदेशालय के सामने पेश होना है। बी चंद्रकला समेत 11 लोगों के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय ने पिछले दिनों केस दर्ज करते हुए उन्हें पूछताछ के लिए सम्मन जारी किया था।
प्रवर्तन निदेशालय ने बी चंद्रकला से उनकी संपत्तियों के बारे में जानकारी मांगी है। साथ ही हमीरपुर में डीएम रहते हुए उन्होंने किन किन लोगों को अवैध खनन में लाभ पहुंचाया, इसके बारे में भी पूछताछ की जाएगी।
मालूम हो कि इस महीने के शुरुआत में सीबीआई ने बी चंद्रकला समेत 11 लोगों के खिलाफ केस दर्ज करते हुए अवैध खनन मामले की जांच शुरू की थी। एफआईआर लिखे जाने के दो दिनों के बाद सीबीआई ने बी चंद्रकला के लखनऊ स्थित आवास समेत लगभग एक दर्जन स्थानों पर छापेमारी की थी।
इसके कुछ ही दिनों के बाद प्रवर्तन निदेशालय ने भी केस दर्ज करते हुए आईएएस बी चंद्रकला समेत 11 लोगों को पूछताछ के लिए सम्मन जारी किया था
Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network Khabar 24 Express brings the latest Hindi News, Breaking News, Live TV, India News, Maharashtra News, Nagpur News, Politics, Crime, Business, Sports, Entertainment, Technology, Auto, Health, Education, Lifestyle and World News with fast, accurate and trusted updates 24×7

You made a number of good points there. I did a search on the issue and found most folks will go along with with your blog.