Breaking News
BigRoz Big Roz
Home / Breaking News / कांग्रेस ने प्रियंका गांधी को दी अब तक कि सबसे बड़ी जिम्मेदारी, प्रियंका को मिला कांग्रेस का यह अहम पद

कांग्रेस ने प्रियंका गांधी को दी अब तक कि सबसे बड़ी जिम्मेदारी, प्रियंका को मिला कांग्रेस का यह अहम पद

छत्तीसगढ़, राजस्थान और मध्यप्रदेश में जीत का स्वाद चख चुकी कांग्रेस इस वक़्त गदगद है। और इसी जीत के सिलसिले को आगे जारी रखने के लिए कांग्रेसी नेता जान से मेहनत कर रहे हैं।

कांग्रेस 2019 लोकसभा चुनाव जीतने के लिए कोई कोर कसर नहीं छोड़ना चाहती है। और इसी वजह से कांग्रेस ने प्रियंका गांधी को एक बड़ी जिम्मेदारी दी है।
काफी वक़्त से कांग्रेसी कार्यकर्ता प्रियंका गांधी को कांग्रेस में लाने की मांग उठा रहे थे, कि प्रियंका गांधी को सक्रिय राजनीति में लाया जाए।

इसी के चलते कांग्रेस पार्टी ने लोकसभा चुनाव 2019 से पहले प्रियंका गांधी को कांग्रेस ने बड़ी जिम्मेदारी दी है।
राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने अपनी बहन प्रियंका गांधी को महासचिव का पद देते हुए पूर्वांचल का प्रभारी बनाया है।
प्रियंका पार्टी की पारंपरिक रायबरेली और अमेठी सीट पर ही सक्रीय रहीं है और चुनाव से ठीक पहले उन्हें यह जिम्मेदारी मिलने पर कुछ लोग इसे कांग्रेस की खास रणनीति का हिस्सा बता रहे हैं।
वह अगले महीने फरवरी के पहले सप्ताह में कार्यभार ग्रहण करेंगी। पार्टी ने उत्तरप्रदेश के प्रभारी रहे गुलाम नबी आजाद को हटाकर तत्काल प्रभाव से हरियाणा का प्रभारी मनाया गया है।


Khabar 24 Express


Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Check Also

वाराणसी में हिंदू लड़की ने 6 मुस्लिम युवकों का सिर काटकर काली माता को चढ़ाया? सोशल मीडिया पर वायरल दावे का जानिए पूरा सच

वाराणसी में हिंदू लड़की ने 6 मुस्लिम युवकों का सिर काटकर काली माता को चढ़ाया? सोशल मीडिया पर वायरल दावे का जानिए पूरा सच

Leave a Reply

Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading