Breaking News
BigRoz Big Roz
Home / Breaking News / बड़ी ख़बर : गुजरात कांग्रेस में नाराजगी क्या टूट की वजह बनेगी? ओबीसी नेता अल्पेश ठाकोर हो सकते हैं बीजेपी में शामिल

बड़ी ख़बर : गुजरात कांग्रेस में नाराजगी क्या टूट की वजह बनेगी? ओबीसी नेता अल्पेश ठाकोर हो सकते हैं बीजेपी में शामिल





“गुजरात के तीन बड़े युवा नेता जिन्होंने विधानसभा चुनावों में भाजपा की नाक में दम ही नहीं किया बल्कि जीतना मुश्किल कर दिया था। 182 सीटों वाली भाजपा, महज 99 सीटों पर आ टिकी। भाजपा अब सिर्फ एक बड़े मौके के इंतजार में थी कि कैसे भी कांग्रेस पार्टी में दो फाड़ हों और वो इन नेताओं का दिल खोलकर स्वागत कर सके। जिससे कि लोकसभा चुनावों में उसकी राह आसान बन सके।”




जैसे ही लोकसभा चुनावों नज़दीक आ रहे हैं वैसे ही राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। गुजरात कांग्रेस के वरिष्ठ ओबीसी नेता और ठाकोर सेना अध्यक्ष अल्पेश ठाकोर इस वक़्त कांग्रेस संगठन से नाराज बताए जा रहे हैं। सूत्रों की माने तो वे जल्द भाजपा में शामिल हो सकते हैं। इसका खुलासा किसी और ने नहीं बल्कि खुद गुजरात के उपमुख्यमंत्री नितिन पटेल ने सोमवार को किया। उन्होंने कहा कि अल्पेश का स्वागत है। भाजपा शुरू से ही युवाओं की चहेती पार्टी रही है।

बता दें कि गुजरात विधानसभा चुनावों में कांग्रेस को एक।अच्छी और मजबूत स्थिति देने वाले हार्दिक पटेल और जिग्नेश मेवाणी के साथ ठाकोर ने बड़ी भूमिका निभाई थी। लेकिन पिछले कुछ महीनों से अल्पेश पार्टी नेतृत्व से नाराज चल रहे हैं। राष्ट्रीय सचिव का पद मिलने से नाखुश अल्पेश कांग्रेस विधानमंडल दल का नेता या फिर पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष का पद चाहते थे।

इसी वजह से वे कांग्रेस की कार्यशैली पर कई बार सवाल उठा चुके हैं। पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात न होना उनके असंतोष को बढ़ाने का ही काम कर रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस पार्टी में उनके संगठन यानी ठाकोर सेना के सदस्यों की भी उपेक्षा की जा रही है।

गुजरात कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष तुषार चौधरी और पूर्व अध्यक्ष भरत सिंह सोलंकी ने उम्मीद जताई कि बातचीत के जरिए अल्पेश की नाराजगी दूर कर ली जाएगी और वे कांग्रेस में ही बने रहेंगे। लेकिन गुजरात के उपमुख्यमंत्री नितिन पटेल ने कहा कि यदि अल्पेश अपने समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल होना चाहते हैं तो वे उनका तहेदिल से स्वागत करेंगे। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव से पहले राज्य में कांग्रेस दो फाड़ हो जाएगी।


Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Check Also

UP Crime News: पीलीभीत में पैरामेडिकल छात्रा कशिश पटेल की हत्या, आरोपी बोला- ‘बात बंद कर दी थी’, एक दिन पहले खरीदा था 12 इंच का चाकू

UP Crime News: पीलीभीत में पैरामेडिकल छात्रा कशिश पटेल की हत्या, आरोपी बोला- 'बात बंद कर दी थी', एक दिन पहले खरीदा था 12 इंच का चाकू

Leave a Reply

Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading