Breaking News
BigRoz Big Roz
Home / Breaking News / भाजपा की कैसे पकेगी चुनावी खिचड़ी, 3 लाख लोगों के लिए भाजपा ने पकाई खिचड़ी, आये मात्र एक हज़ार

भाजपा की कैसे पकेगी चुनावी खिचड़ी, 3 लाख लोगों के लिए भाजपा ने पकाई खिचड़ी, आये मात्र एक हज़ार


इसी साल 2019 में लोकसभा चुनावों के बाद दिल्ली के विधानसभा चुनाव होने हैं। इसी को देखते हुए भाजपा ने एक चुनावी दाव खेला कि लोगों को खिचड़ी बनाकर खिलाई जाए। लेकिन भाजपा की यह खिचड़ी लगता है बनने से पहले ही बिगड़ गयी। क्योंकि खिचड़ी खाने के लिए लोग ही नहीं आ सके।



दिल्ली के राम लीला मैदान में भाजपा ‘भीम महासंगम विजय संकल्प’ करने जा रही है। इस रैली के लिए 5000 किलो ‘खिचड़ी’ पकाई गई। इस खिचड़ी में प्रयोग किए गए चावल और दाल अनुसूचित जाति के लोगों के घरों से एकत्रित किए गए हैं। इस समय तक कार्यक्रम स्थल पर 1000 लोग तक नहीं पहुंच सके हैं। यानि लोगों को भाजपा की खिचड़ी पसंद नहीं आ रही है।

टीवी सर्वों में मोदी की घटती लोकप्रियता से घबराई बीजेपी हर जतन कर रही है।

एमपी, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में हार के बाद भाजपा लोगों में पैठ बनाने की भरपूर कोशिश में जुटी हुई है। इसी के चलते 5000 किलो खिचड़ी बनाने का लक्ष्य रखा गया था। भाजपा की तरफ से कहा जा रहा था कि इस चुनावी खिचड़ी में 3 लाख से ज्यादा लोग जुटेंगे, लेकिन 1000 लोगों की भीड़ भी नहीं जुटा पाई।

राजधानी में दो लाख 80 हजार परिवारों के घर से दाल-चावल एकत्र किया गया। जिसे बाइक सवार कार्यकर्ता ने घर-घर लिया। इसी कड़ी में दिल्ली भाजपा महिला मोर्चा की महिला हुंकार रैली 16 दिसंबर को होगी।

कार्यक्रम के लिए भाजपा ने एक संकल्प पत्र भी जारी किया है। इसके जरिए लगभग 14 लाख लोगों से संपर्क किया गया है। यह 14 लाख पत्र कार्यक्रम में उपस्थित होने वाले मुख्य अतिथि को दिए जाएंगे।

इस कार्यक्रम में एक ही बर्तन में 5,000 किलो खिचड़ी तैयार की जाएगी। इसके जरिए सामाजिक समरसता का संदेश देने की तैयारी है। यह खिचड़ी मशहूर शेफ विष्णु मनोहर तैयार करेंगे।


Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Check Also

NEET Paper Leak: बढ़ते दबाव के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, मोदी सरकार का बड़ा फैसला

NEET Paper Leak: बढ़ते दबाव के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, मोदी सरकार का बड़ा फैसला

Leave a Reply

Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading