Breaking News
BigRoz Big Roz
Home / Breaking News / अब नहीं पढ़ सकते खुले में नमाज़, नोएडा पुलिस ने जारी किया ये आदेश

अब नहीं पढ़ सकते खुले में नमाज़, नोएडा पुलिस ने जारी किया ये आदेश

खुले में नामज़ पढ़ने को लेकर नोएडा पुलिस ने एक आदेश जारी किया है। जिसके बाद खुले में नामज़ पढ़ना नोएडा में औद्योगिक क्षेत्र के मुस्लिम कर्मचारियों को भारी पड़ जायेगा।

दिल्ली से सटे नोएडा में , नोएडा पुलिस ने सेक्टर 58 औद्योगिक क्षेत्र स्थित कंपनियों को चिठ्ठी लिखकर मुस्लिम कर्मचारियों को सलाह दी है कि वे खुले में नामज़ न पढ़ें। जारी आदेश में कहा गया है कि मुस्लिम कर्मचारी जुमे की नमाज पार्क जैसे खुले एरिया में न पढ़ें।

कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, नोएडा पुलिस द्वारा जारी नोटिस में कहा गया है कि यदि किसी औद्योगिक संस्थान के कर्मचारी निर्देश का उल्लंघन करते हुए पाए जाते हैं तो इसके लिए संबंधित कंपनियों को उत्तरदायी ठहराया जाएगा।

क्षेत्र की कंपनियों ने मामले पर स्पष्टीकरण के लिए नोएडा के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक की मांग की है। जानकारी के अनुसार, जारी नोटिस में कहा गया है सेक्टर 58 स्थित अथॉरिटी के पार्क में किसी प्रकार की धार्मिक गतिविधियां जिसमें शुक्रवार को पढ़े जाने वाली नमाज की अनुमति नहीं है। लेकिन फिर भी लोग इस पार्क में धार्मिक गतिविधि करते हैं।


Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Check Also

वाराणसी में हिंदू लड़की ने 6 मुस्लिम युवकों का सिर काटकर काली माता को चढ़ाया? सोशल मीडिया पर वायरल दावे का जानिए पूरा सच

वाराणसी में हिंदू लड़की ने 6 मुस्लिम युवकों का सिर काटकर काली माता को चढ़ाया? सोशल मीडिया पर वायरल दावे का जानिए पूरा सच

One comment

  1. Amy’s husband, Stephen, keeps ogling beautiful women at gatherings.
    It is a everyday sort of cosmetic procedure, but it remains a fairly
    invasive just one. Bring those characteristics
    to his attention in the future. http://www.catchpenacds.com/how-to-teach-gaming-like-a-pro/

Leave a Reply

Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading