Breaking News
BigRoz Big Roz
Home / Breaking News / दिल्ली एनसीआर समेत पूरा उत्तरभारत शीतलहर की चपेट में, कड़ाके की ठंड और कोहरे की मार

दिल्ली एनसीआर समेत पूरा उत्तरभारत शीतलहर की चपेट में, कड़ाके की ठंड और कोहरे की मार

दिल्ली एनसीआर समेत पूरे उत्तर भारत को शीतलहर ने घेर लिया है वहीं कोहरे ने दी है दोहरी मार, पूरे दिल्ली एनसीआर समेत उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड पड़ रही है।

पहाड़ों पर हुई बर्फबारी के चलते पूरा उत्तर भारत सर्दी की चपेट में आ गया है। हिमाचल, हरियाणा, उत्तरप्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, बिहार, झारखंड सहित कई राज्यों में कड़ाके की सर्दी पड़ रही है। दिल्ली-एनसीआर में कोहरा भी काफी परेशान कर रहा है।

कोहरे के चलते ही आज सुबह से दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट की सभी उड़ानों पर रोक लगा दी गई है। इसका कारण खराब दृश्यता के साथ ही कंजेशन भी है। कोहरे के कारण रेल और सड़क यातायात भी प्रभावित हुआ है।

उत्तर रेलवे जोन की 600 में 80 से अधिक ट्रेनें सोमवार को प्रभावित हुईं। इनमें ज्यादातर 3 से 6 घंटे की देरी से चलीं। वहीं, कोहरे के चलते हरियाणा में हुए सड़क हादसे में आठ लोगों की जान चली गई। दिल्ली में सर्दी का आलम यह है कि यहां न्यूनतम तापमान शिमला से नीचे चला गया है।

उत्तर भारत इन दिनों शीतलहर की चपेट में है। खासकर दिल्ली-एनसीआर में पारा नित नए रिकॉर्ड बना रहा है। दिल्ली में शीत लहर का आलम यह है कि यहा न्यूनतम तापमान शिमला से भी कम है। इस सप्ताह सर्दी का प्रकोप और बढने की संभावना है।

मौसम विभाग का अनुमान है कि 28 दिसंबर से दिल्ली में न्यूनतम तापमान तीन डिग्री से भी कम रह सकता है। पाले व शील लहर के इस कहर से 30 दिसंबर से पहले राहत की उम्मीद नहीं है। मौसम विभाग ने पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, चंडीगढ़, यूपी व राजस्थान के लिए शीत लहर का येलो अलर्ट जारी किया है।
राजधानी में सोमवार को एक बार फिर न्यूनतम तापमान ने रिकॉर्ड बनाया। बीते सात सालों मेें 24 दिसंबर को सबसे कम न्यूनतम तापमान 4.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह सामान्य से तीन डिग्री कम है। इससे पहले 24 दिसंबर को वर्ष 2011 में न्यूनतम तापमान 3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

वहीं रविवार को न्यूनतम तापमान 3.7 दर्ज किया गया। इससे पहले बीते शनिवार व बृहस्पतिवार को पारा चार डिग्री सेल्सियस पहुंचा था। सोमवार को दिल्ली में जाफरपुर केन्द्र सबसे ठंडा रहा। यहां तापमान 3.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि गुरुग्राम में न्यूनतम तापमान 2.7 डिग्री सेल्सियस रहा।

सोमवार को मैदानी क्षेत्र में सबसे कम तापमान यूपी के मुज्जफरनगर में 0.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। शीत लहर व पाले के कारण दिल्ली का तापमान शिमला ही नहीं धर्मशाला से भी कम चल रहा है। शिमला में न्यूनतम तापमान 6 व 7 डिग्री सेल्सियस चल रहा है। जबकि धर्मशाला में यह 5 व 6 डिग्री के बीच दर्ज किया जा रहा है।


Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Check Also

वाराणसी में हिंदू लड़की ने 6 मुस्लिम युवकों का सिर काटकर काली माता को चढ़ाया? सोशल मीडिया पर वायरल दावे का जानिए पूरा सच

वाराणसी में हिंदू लड़की ने 6 मुस्लिम युवकों का सिर काटकर काली माता को चढ़ाया? सोशल मीडिया पर वायरल दावे का जानिए पूरा सच

Leave a Reply

Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading