Breaking News
BigRoz Big Roz
Home / Breaking News / विधानसभा चुनावों में भाजपा की हार को लेकर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने दिया एक बड़ा बयान

विधानसभा चुनावों में भाजपा की हार को लेकर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने दिया एक बड़ा बयान

तीन राज्यों में भाजपा को मिली मात पर पीएम मोदी पक्ष के नेता यही कह रहे हैं कि यह हार तीनों राज्यों में “एंटी इंकबेंसी” की वजह से है। लेकिन जब भाजपा जीतती है तो जीत का सारा श्रेय पीएम मोदी को दिया जाता है। तो हार की वजह “एंटी इंकबेंसी” कैसे?

वहीं केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने तीनों राज्यों में मिली हार पर एक बड़ा बयान दिया है जिसके बाद उनकी खूब बढ़ाई हो रही है और विपक्ष भी उनके बयान का स्वागत कर रहा है। नितिन गडकरी ने कहा कि जब जीत का श्रेय हम लेते हैं तो हमें हार का भी श्रेय लेना चाहिए।

विधानसभा चुनाव 2018 में तीन अहम राज्यों में हार के बाद भाजपा में भी विरोध के सुर उठ रहे हैं, भले ही यह अभी अप्रत्यक्ष रूप से सामने आया हो। केंद्रीय भूतल परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने शनिवार को भाजपा की हार पर अपनी राय जाहिर करते हुए कहा कि ‘नेतृत्व’ को ‘हार और विफलताओं’ की भी जिम्मेदारी लेनी चाहिए।

गडकरी ने कहा, “सफलता के कई दावेदार होते हैं लेकिन विफलता में कोई साथ नहीं होता। सफलता का श्रेय लेने के लिये लोगों में होड़ रहती है लेकिन विफलता को कोई स्वीकार नहीं करना चाहता, सब दूसरे की तरफ उंगली दिखाने लगते हैं।”

नितिन गडकरी यहां पुणे जिला शहरी सहकारी बैंक असोसिएशन लिमिटेड द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में बोल रहे थे। भाजपा नेता नितिन गडकरी अपनी साफगोई के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने कहा कि सफलता की तरह कोई विफलता की जिम्मेदारी नहीं लेना चाहता।


Discover more from Khabar 24 Express Indias Leading News Network, Khabar 24 Express Live TV shows, Latest News, Breaking News in Hindi, Daily News, News Headlines

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Check Also

12 साल में मोदी सरकार की सबसे बड़ी हार, जानिए संसद में क्यों फेल हुआ महिला आरक्षण बिल और क्या थी इस बिल की असली सच्चाई?

12 साल में मोदी सरकार की सबसे बड़ी हार, जानिए संसद में क्यों फेल हुआ महिला आरक्षण बिल और क्या थी इस बिल की असली सच्चाई?

Leave a Reply

Discover more from Khabar 24 Express Indias Leading News Network, Khabar 24 Express Live TV shows, Latest News, Breaking News in Hindi, Daily News, News Headlines

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading