Breaking News
BigRoz Big Roz
Home / Breaking News / खबर 24 एक्सप्रेस की खबर का हुआ बड़ा असर : हमारी खबर के बाद जिला अस्पताल की बदहाली पर जागा प्रशासन, स्थानीय विधायक का दौरा

खबर 24 एक्सप्रेस की खबर का हुआ बड़ा असर : हमारी खबर के बाद जिला अस्पताल की बदहाली पर जागा प्रशासन, स्थानीय विधायक का दौरा

“ख़बर 24 एक्सप्रेस की खबर का बड़ा असर हुआ है। हमने राजगढ़ जिला अस्पताल की बदहाली पर एक ख़बर दिखाई थी। हमारी खबर को देखने के बाद स्थानीय विधायक बापू सिंह तंवर जिला अस्पताल पहुंच गए। और अस्पताल की कमियों को देखा।”

बता दें कि अभी 2 दिन पहले हमने एक खबर दिखाई थी जो जिला अस्पताल राजगढ़ की कमियों, खामियों व लापरवाही को को लेकर थी। हमने दिखाया था कि कैसे एक कुत्ता एक मृत नवजात शिशु को अपने मुंह में लेकर अस्पताल में घूम रहा था। इस खबर के बाद लोगों में नाराजगी थी।

वहीं हमारी खबर के बाद राजगढ़ के नवनिर्वाचित विधायक बापू सिंह तंवर जिला अस्पताल का आकस्मिक निरीक्षण करने पहुंचे। जिसके बाद अस्पताल में हड़कंप मच गया।
स्थानीय विधायक ने हमारे राजगढ़ ब्यूरो अब्दुल वसीम अंसारी से कहा कि जल्दी ही वे इस मामले को ऊपर तक पहुंचाएंगे और जितनी भी समस्याएं हैं उन्हें दूर करवाने की जल्द से जल्द कोशिश करेंगे।

बता दें कि विधायक बापू सिंह तंवर ने निरीक्षण के दौरान जिला चिकित्सालय में हो रही अनियमितताओं का जायजा लेते हुए ट्रामा सेंटर, शिशु वार्ड, सर्जिकल वार्ड, ब्लड बैंक , पैथोलॉजी लैब, एसएनसीयू एवं महिला वार्ड इत्यादि का जायजा लिया। जिला चिकित्सालय में आमजनो को हो रही असुविधाओं के लिए वहां मौजूद स्टाफ को फटकार लगाते हुए सुविधाएं बेहतर करने के आदेश दिए और साथ-साथ जाँच से संबंधित अव्यवस्था को हाथों-हाथ दुरुस्त करवाकर अस्पताल को बेहतर से बेहतर जिले का एकमात्र चिकित्सालय बनाने का आश्वाशन दिया ।

इसी के साथ-साथ नवनिर्वाचित विधायक राजगढ़ नगर में शिशुओं में फैल रही महामारी पीलिया की रोकधाम हेतु नगरपालिक में बने वाटर बॉक्स का भी निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को फटकार लगाते हुए नगरवासियों को स्वच्छ जल उपलब्ध करवाने एवं नगर को स्वच्छ रखने के लिए आदेश दिए। इस मौके पर उनके साथ कांग्रेस के समस्त कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विधायक लाव लश्कर के साथ नहीं बल्कि अपनी स्कूटी से अस्पताल का निरक्षण करने पहुंचे थे।


रिपोर्ट : अब्दुल वसीम अंसारी, राजगढ़

एडिट : माही सिंह


Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Check Also

वाराणसी में हिंदू लड़की ने 6 मुस्लिम युवकों का सिर काटकर काली माता को चढ़ाया? सोशल मीडिया पर वायरल दावे का जानिए पूरा सच

वाराणसी में हिंदू लड़की ने 6 मुस्लिम युवकों का सिर काटकर काली माता को चढ़ाया? सोशल मीडिया पर वायरल दावे का जानिए पूरा सच

Leave a Reply

Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading