Breaking News
BigRoz Big Roz
Home / Breaking News / सीबीआई प्रकरण के बाद सुब्रामण्यम स्वामी अपनी ही पार्टी के खिलाफ हुए खड़े, कांग्रेस पर लगाये भ्रष्टाचार के आरोप वापस लेने की दी धमकी

सीबीआई प्रकरण के बाद सुब्रामण्यम स्वामी अपनी ही पार्टी के खिलाफ हुए खड़े, कांग्रेस पर लगाये भ्रष्टाचार के आरोप वापस लेने की दी धमकी

 

 

 

भारत की प्रमुख जांच एजेंसी सीबीआई में मच रहे बवंडर के बीच अब भाजपा के बड़े नेता सुब्रामण्यम स्वामी भी कूद पड़े हैं। उन्होंने खुले शब्दों में पीएम मोदी को धमकी दी है।

 

 

सुब्रामण्यम स्वामी ने सीबीआई में मच रहे घमासान के लिए केंद्र सरकार को जिम्मेदार ठहराते हुए उन्होंने अपनी ही सरकार को धमकी दे डाली है। स्वामी ने न केवल इसे दुर्भाग्यपूर्ण बताया बल्कि इसे देश की जनता के लिए इसे विश्वासघात बताया।

स्वामी ने इस पर ट्वीट भी किया है।

 

 

सीबीआई विवाद में भाजपा नेता सुब्रामण्यम स्वामी खुद अपनी ही सरकार के खिलाफ खड़े हो गए हैं। उन्होंने सरकार पर भ्रष्ट अधिकारी को बचाने का आरोप लगाया है। उन्होंने धमकी दी है कि अगर ईडी के ईमानदार अधिकारी राजेश्वर सिंह को हटाने की कोशिश की गई तो वे पी चिदंबरम पर लगाए गए सभी भ्रष्टाचार के केस वापस ले लेंगे।

 

सुब्रामण्यम स्वामी ने एक ट्वीट कर कहा कि सीबीआई विवाद के खिलाड़ी अब प्रवर्तन निदेशालय के अधिकारी राजेश्वर को भी हटाने की कोशिश में जुट गए हैं। ऐसा इसलिए किया जा रहा है जिससे वे पी चिदंबरम के भ्रष्टाचार के मामले में कोर्ट में चार्जशीट न दाखिल कर सकें।

जाहिर है कि यह एक भ्रष्ट अधिकारी को बचाने और एक ईमानदार अधिकारी को परेशान करने के लिए किया जा रहा है। स्वामी ने कहा कि अगर ऐसा होता है तो वे मजबूरन ईमानदार अधिकारी को बचाने के लिए सामने आ जाएंगे। उन्होंने चिदंबरम के खिलाफ भ्रष्टाचार के सारे मामले वापस लेने की भी धमकी दी है।

 

बता दें कि राजेश्वर सिंह पी चिदंबरम के बेटे कार्ती चिदंबरम के खिलाफ आईएनएक्स मीडिया मामले की जांच कर रहे हैं। प्रवर्तन निदेशालय ने पिछले दिनों कार्ती चिदंबरम की 54 करोड़ की संपत्ति भी जब्त कर ली थी।


Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Check Also

रक्षाताई खडसे यांच्यावरील कथित आक्षेपार्ह वक्तव्याविरोधात मुक्ताईनगरात भाजपाचा मोर्चा; कठोर कारवाईची मागणी

रक्षाताई खडसे यांच्यावरील कथित आक्षेपार्ह वक्तव्याविरोधात मुक्ताईनगरात भाजपाचा मोर्चा; कठोर कारवाईची मागणी

Leave a Reply

Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading