Breaking News
BigRoz Big Roz
Home / Breaking News / गोदिया : अंबानी सहित कई दिग्गजों ने गोंदिया की महारानी के चरणों में टेका माथा : अनमोल पटले की रिपोर्ट

गोदिया : अंबानी सहित कई दिग्गजों ने गोंदिया की महारानी के चरणों में टेका माथा : अनमोल पटले की रिपोर्ट

 

 

 

 

*किशोर इंगले चौक स्थित माँ दुर्गा करती है भक्तों की मनोकामना पूर्ण*

 

गोंदिया। श्री सार्वजनिक दुर्गा उत्सव समिति, किशोर इंगले चौक, सिविल लाईन्स, गोंदिया द्वारा माँ दुर्गा उत्सव के 50 वर्ष पूर्ण होने पर इस वर्ष स्वर्ण जयंती महोत्सव मनाया गया। गोंदिया की महारानी के नाम से प्रसिद्ध माँ दुर्गा के चरणों में प्रतिवर्ष महाराष्ट्र के मुंबई, पुणे, नागपुर सहित मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ व देश के अन्य राज्यों से लाखों भक्त अपनी उपस्थिति दर्ज कराते हैं। ऐसी मान्यता है कि यहाँ माता के दर्शनमात्र से ही भक्तों की मनोकामनाएँ पूर्ण हो जाती है।
हाल ही में किशोर इंगले चौक में संपन्न नवरात्रौत्सव में देश के दिग्गजों ने यहाँ पहुँचकर माता की पूजा-अर्चना कर दर्शनलाभ लिया। विश्वप्रसिद्ध रिलायंस समूह प्रमुख टीना अनिल अंबानी भी अपने रिश्तेदारों एवं सहयोगियों के साथ अष्टमी के दिन संध्या 6 बजे पहुँची तथा पूजा-अर्चन एवं हवन कर माता के दर्शन किये। इस अवसर पर उनके साथ भावना मोतीवाला, तुषार मोतीवाला, मनोहरभाई पटेल अकादमी की अध्यक्षा वर्षा पटेल, पूर्व विधायक राजेंद्र जैन उपस्थित थे।
माता के दर्शनों से भावविभोर एवं मंत्रमुग्ध टीना अंबानी ने स्वयं को धन्य मानते हुए अगले वर्ष पुनः दर्शन हेतु आने की बात कही।

 

आयोजक समिति की ओर से संयोजक तथा नगर परिषद के अध्यक्ष अशोक इंगले ने टीना अंबानी का देवीमाँ की चुनरी, शॉल-श्रीफल भेंट देकर स्वागत किया।
इसी प्रकार नौ दिन मनाये जानेवाले इस उत्सव में पूर्व केंद्रीयमंत्री तथा सांसद प्रफुल पटेल, विधायक गोपालदास अग्रवाल, विधायक परिणय फुके, तिरुपति बालाजी संस्थान के प्रमुख पुजारी सहित अनेक दिग्गजों ने भी भेंट देते हुए माता की पूजा-अर्चना कर माता का आशीर्वाद लेकर स्वयं को धन्य माना।
आनेवाले भक्तों का स्वागत तथा आदरातिथ्य उत्सव समिति के संयोजक अशोक इंगले, डॉ. घनश्याम तुरकर, डॉ. सुधीर जोशी, सतीश चव्हाण, बबन येटरे, दीपक कदम, प्रशांत बोरकुटे, राजा कदम, मनोहर ठाकुर, झलकसिंह बिसेन, गणेश हेमने, अमृत इंगले, सूरज नशीने, अजय इंगले, मुकेश तिवारी, रवि हलमारे, शैलेंद्र मिश्रा, अमित अवस्थी, बाबा लिल्हारे, राकेश अग्रवाल, मनीष अग्रवाल, नवरत्न बिकानेरी, चंद्रभान तरोणे, सुशील केकत, आकाश अग्रवाल, आजिंक्य इंगले, योगेश गिरिया, कपिल केकत, पिंकी तिवारी, अमित मिश्रा आदि ने किया।
अब तक अनेक भक्तों द्वारा माँ दुर्गा से अपनी मनोकामना पूर्ण होने पर स्वर्ण आभूषण सहित चाँदी की अनेक वस्तुएँ माता को भेंट की गई है। साथ ही माता के महाप्रसाद सहित सभी कार्यों में बढ़चढ़कर हिस्सा लेते हैं।

 

***

Report : Anmol patle
Dist. Bureau Gondia (Maharashtra)


Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Check Also

रक्षाताई खडसे यांच्यावरील कथित आक्षेपार्ह वक्तव्याविरोधात मुक्ताईनगरात भाजपाचा मोर्चा; कठोर कारवाईची मागणी

रक्षाताई खडसे यांच्यावरील कथित आक्षेपार्ह वक्तव्याविरोधात मुक्ताईनगरात भाजपाचा मोर्चा; कठोर कारवाईची मागणी

Leave a Reply

Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading