हम भी एक ऐसी ही फ़िल्म के बारे में चर्चा कर रहे हैं जो साल 2000 से 2005 के एक बेहतरीन सिनेमा को दर्शाती है।
जी हां हम बात कर रहे हैं “माँ संतोषी माँ” फ़िल्म की। जिसे निर्माता कमल अग्रवाल, ललिता अग्रवाल ने बड़ी ही मेहनत और लगन से इस फ़िल्म का निर्माण करवाया है। इस फ़िल्म का निर्देशन जतिन और बाबू दा ने किया है। इस फ़िल्म के एक्सक्यूटिव प्रोड्यूसर आशीष सर्राफ हैं। म्यूजिक विश्वजीत ने दिया है और लिरिक्स अभिलाष के हैं। यह फ़िल्म Ashissh Film Craft के बैनर तले बनी एक बेहतरीन फ़िल्म है जो बनते बिगड़ते रिश्तों को दर्शाती है। “माँ संतोषी माँ” एक धार्मिक फ़िल्म तो है ही लेकिन इस फ़िल्म में वो सब है जो दर्शकों को शरू से अंत तक बांधे रखती है।
इस फ़िल्म की मुख्य अदाकार भाग्य श्री हैं, आलोक नाथ जैसे मझें हुए कलाकार हैं। वहीं और भी ऐसे बड़े कलाकार हैं जो फ़िल्म देखने के बाद ही आपको पता चलेगा। इस फ़िल्म का संगीत बेहद मधुर है। एक गाने “मेरी बिटिया, मेरी लाडो” के लिए तो बॉलीवुड के मशहूर सिंगर सोनू निगम ने पैसे ही नहीं लिए वो गाना गाते वक़्त इतने भावुक हो गए कि उनकी आंखों में आंसू निकल आये।
अगर हम स्टोरी की बात करें तो यह एक पारिवारिक फ़िल्म है। इस फ़िल्म में प्यार है तकरार है। भक्ति है। इस फ़िल्म में आपको बहुत कुछ देखने को मिलेगा।
यह फ़िल्म कल यानि 13 अक्टूबर शनिवार दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक डीडी नेशनल चैनल पर आएगी।
तो इस फ़िल्म को देखना न भूलें। प्यार तकरार और भक्ति से भरपूर इस फ़िल्म को जरूर देखें।
*****
Entertainment Desk
Khabar 24 Express
Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network Khabar 24 Express brings the latest Hindi News, Breaking News, Live TV, India News, Maharashtra News, Nagpur News, Politics, Crime, Business, Sports, Entertainment, Technology, Auto, Health, Education, Lifestyle and World News with fast, accurate and trusted updates 24×7



Please repied maa santoshi maa flim.i do not show.