Breaking News
BigRoz Big Roz
Home / Breaking News / ध्वनि प्रदूषण के खिलाफ श्री सत्यसाहिब स्वामी सत्येन्द्र जी महाराज की शिकायत, इसके दुष्परिणामों से किया लोगों को आगाह

ध्वनि प्रदूषण के खिलाफ श्री सत्यसाहिब स्वामी सत्येन्द्र जी महाराज की शिकायत, इसके दुष्परिणामों से किया लोगों को आगाह

 

 

 

 

शादी विवाह, कार्यक्रम, धार्मिक आयोजन के बहाने देश में बढ़ रहे ध्वनि प्रदूषण के कारण बीमार लोगों को काफी समस्या का सामना करना पड़ रहा है इतना ही नहीं, इस ध्वनि प्रदूषण के कारण छोटे बच्चों में भी परेशानियां देखी गयी हैं।

 

तेज़ आवाज में गाना बजाना या बड़े-बड़े स्पीकर का इस्तेमाल कर ध्वनि प्रदूषण फैलाना नुकसानदायक ही नहीं बल्कि बेहद खतरनाक भी होता है। आज कल भक्ति के नाम पर लोग ध्वनि प्रदूषण फैलाते हैं यह लोगों के लिए तो खतरनाक है ही बल्कि फैलाने वालों के लिये भी बेहद नुकसानदेह है।

 

 

श्री सत्यसाहिब स्वामी सत्येन्द्र जी महाराज ने ध्वनि प्रदूषण के खिलाफ शिकायत की है। स्वामी जी ने इसके दुष्परिणाम बताते हुए लोगों को आगाह भी किया है।

धार्मिकता के नाम पर मृत्यतुल्य ध्वनि प्रदूषण, जिसका निराकरण शीघ्र होना चाहिए, अन्यथा परिणाम भयंकर होंगे :-
श्राद्धों से लेकर नवरात्रि तक शहर में भयंकर ध्वनि प्रदूषण फेल गया। चारों और भयंकर आवाज करते डीजे और भक्ति संगीत के नाम पर लोगो को भयंकर मानसिक तनाव दे रहे है।लोग और विशेषकर वे लोग जो बीमार हैं, ब्लडप्रेशर से ग्रस्त है, इनकी तो रात भर हालत खराब रही और एक परमिशन लेने के नाम पर ये भक्ति जागरण वाले भक्त जो देवी की ज्योति लेकर गली-गली घूम रहे है, मन्दिरों में ज्योत स्थापित कर रहे हैं, वे देवी का नहीं बल्कि महिसासुर और रक्तबीज के शहर में होने का बोध करा रहे है कि – देवी दुर्गा नहीं.. हम घूम-घूम कर तुम्हे देवी के नाम पर कानों से, ह्रदय से, अपना ये ध्वनि प्रदूषण का कथित धार्मिक अस्त्र के निरन्तर प्रहार से मार डालेंगे, और उनका आनन्द ये है की-हम तुम्हे तुम्हारी आस्था ही से मारेंगे। और कोई हमें तो रोक नहीं सकता है..है दम तो रोक कर दिखाओ..???..
ताज्जुब तो ये है किसी माई के लाल या लाली की हिम्मत नहीं कि-इस मारक भक्ति की आड़ लेकर जो प्रत्यक्ष भक्ति रूपी महिसासुर समाज में विभक्ति प्रसारित कर रहे,उन्हें कोई नहीं रोक सकता है,.प्रशासन ने नियम बनाये की-ध्वनि प्रदूषण की दर स्वीकार्य सीमा 65 डेसिबल है। लेकिन बुलन्दशहर की ध्वनि प्रदूषण 70 डेसीबल का आंकड़ा पार कर चुका है। अब इसे कब रोकने के लिए सरकार अब कब तक एक गाइडलाइन तैयार करेगी, जिसके तहत धार्मिक स्थलों और सामाजिक समारोहों में तेज ध्वनि के लाउडस्पीकर और अन्य यंत्रों का प्रयोग करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी…हैं कोई बताने वाला??

 

 

शहर में पहले से ही अनगिनत वाहनों पर हूटर, मल्टीटोन हॉर्न और प्रेशर हार्न के ध्वनि प्रदूषण से भयंकर हाल है और अब ये कथित धार्मिक त्यौहार पर अभक्ति भरा मनुष्य को मनुष्य द्धारा ही ध्वनि अस्त्र से मारने का भयंकर षड़यन्त्र.. पहले ये प्रतिबंधित कर दिए गए थे,फिर पता नहीं कैसे ये प्रतिबन्धित रहित होकर नियंत्रण से बाहर हो गए।ये भक्ति नहीं है,..ये पक्का है..ये विशेषकर बच्चों और बूढ़ो और अस्पताल में इलाज करा रहे लोगो की हत्या है,अनेक इस भुम्म्…की ध्वनि से बेहोश हो गए है और मर भी गए..ऐसी अनेक सूचनाएं है..पर किसी पर क्या फर्क पड़ता है..हे किसी पर फर्क.??, यदि है तो तुरन्त अपने अपने मोबाईल नम्बर से इनके खिलाफ अपनी शिकायत पुलिस या ध्वनि प्रदूषण विभाग अधिकारी या DM को करें।अन्यथा आप सभी धार्मिकता के नाम पर डिप्रेशन को प्राप्त हो जायेंगे।यहां लोगो को त्यौहार मनाने को बिलकुल मना नहीं किया जा रहा है,धर्म और धार्मिकता स्वतन्त्र है और रहेगी..पर ऐसी स्वतन्त्रता का क्या अर्थ..जो दूसरे और दूसरे क्यों..वे आपके ही भाई-बहिन- बन्धु-बच्चे और बुजुर्ग है..क्या आप चाहेंगे की वे मृत्युतुल्य कष्ट झेले और भी अधिक बीमार हो जाये??
वेसे तो जरा सा भी ये मेडिकल डॉक्टर एशोशियन अपने मरीजों जे हितों और सामाजिक स्वस्थ के हितों को ध्यान में रख जिम्मेदारी से एक कम्प्लेंट कर दे,तो प्रशासन तुरन्त इस सब ध्वनि प्रदूषण को नियंत्रण में चलाने का आदेश दे नियंत्रित करा देगा,पर पहल कौन करें??
यो मैने ये पहल की और एक विज्ञप्ति प्रशासन को भेजी थी,पर अस्वासन ही मिला, कोई प्रतिक्रिया नहीं हुयी,अब फिर प्रयास करूँगा।।जो इस नवरात्रि में अपने अपने इष्ट देव देवी के मन्त्रों का जप ध्यान करने का भीषण प्रयास कर रहे हैं,वे कैसे ऐसा विभक्ति भरा मृत्युतुल्य ध्वनि प्रदूषण में अपनी इष्ट भक्ति कर सकते है?? बिलकुल नहीं कर सकते,यो अभी ही इस विषय पर समाज और सामाजिक संगठनों के प्रतिष्ठित लोगो को तथा प्रशासन की कठोर कदम उठाकर इसे नियंत्रित किया जाना चाहिए।ऐसा मेरा निवेदन है। और आप भी सहयोग दें.,

 

सम्पर्क सूत्र- पुजारी श्री मोहित महंत जी-08923316611
और महंत श्री शिवकुमार जी-09058996822
सत्य ॐ सिद्धाश्रम शनिमन्दिर कोर्ट रोड बुलन्दशहर(उ.प्र.)

 

 

*******

श्री सत्यसाहिब स्वामी सत्येंद्र जी महाराज

सत्य ॐ सिद्धाश्रम शनि मन्दिर कोर्ट रोड बुलन्दशहर..

जय सत्य ॐ सिद्धायै नमः


Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Check Also

UP Crime News: पीलीभीत में पैरामेडिकल छात्रा कशिश पटेल की हत्या, आरोपी बोला- ‘बात बंद कर दी थी’, एक दिन पहले खरीदा था 12 इंच का चाकू

UP Crime News: पीलीभीत में पैरामेडिकल छात्रा कशिश पटेल की हत्या, आरोपी बोला- 'बात बंद कर दी थी', एक दिन पहले खरीदा था 12 इंच का चाकू

Leave a Reply

Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading