11 अगस्त 2018 को इस साल का तीसरा और अंतिम सूर्य ग्रहण दिखाई देगा। यह सूर्य ग्रहण आंशिक होगा और ये भारत में नहीं दिखाई देगा,पर विश्व में हो रहे ग्रहण का प्रभाव सम्पूर्ण पृथ्वी पर पड़ता ही है।यो ज्योतिष शास्त्र के अनुसार यह सूर्य ग्रहण अश्लेषा नक्षत्र और कर्क राशि में लग रहा है। अश्लेषा बुध का नक्षत्र है इसलिए इस नक्षत्र से संबंधित राशि वाले लोगों के लिए यह ग्रहण समस्या उत्पन्न कर सकता है।वेसे तो हर राशि पर ग्रहण का प्रभाव अलग-अलग होता है।यो जाने सभी 12 राशि पर होने वाले प्रभाव के बारे में।
सूर्य ग्रहण-11-8- 2018 शनिवार में हरियाली तीज भी है और ये ग्रहण का समय है:-
11 अगस्त 2018 रात 1:32:08 से शाम 5:00:40 बजे तक आंशिक प्रभाव है और ये अधिकतर दिखायी और प्रभावित देश है- नॉर्थ/ईस्ट यूरोप, नॉर्थ/वेस्ट एशिया, नॉर्थ अमेरिका, अटलांटिक, आर्कटिक
और जाने :- सूर्य ग्रह की शांति के लिए क्या करें सरल उपाय:-
मेष:-आपको नौकरी और व्यवसाय समेत सभी कार्यों के क्षेत्र में सफलता मिलने की संभावना है। इस समय आय के नए साधन मिलेंगे।नोकरी आदि में उन्नति देखने को मिलेगी।परिवार में और आपके मन में प्रसन्नता का संचार होगा।
वृषभ:-आपको धन लाभ होने के साथ-साथ सामाजिक प्रतिष्ठा में भी वृद्धि सम्भव।परिजन तथा प्रियजन और मित्रों का साथ पाकर बहुत प्रसन्नता होगी। हर कार्य में लाभ और सफलता मिलने से मन प्रसन्न रहेगा।
मिथुन:-आपके कामकाज या किसी अन्य कारण से परिवार से दूर यात्रा पर अचानक जाना पड़ सकता है।घरेलू और ऑफिस में समस्याएं बढ़ने से आप तनावग्रस्त रह सकते हैं।अचानक आय कम होने और खर्च अधिक होने से परेशानियां उत्पन्न होंगी।चल रहे कष्ट या स्वास्थ्य संबंधी विकारों से परेशानी हो सकती है।
कर्क:-आपके जीवन में तनाव बढ़ने से आपकी घरेलू और व्यवसायिक लाइफ प्रभावित होगी।इस समय तेज रफ्तार से वाहन बिल्कुल ना चलाएं और सावधानी बरतें।इस समय स्वास्थ्य संबंधी मामलों में लापरवाही बिल्कुल भी ना करें।
सिंह:-आपके परिवार में किसी भी छोटे बड़े मुद्दे को लेकर परिजनों से विवाद हो सकता है, इसलिए थोड़ा संयम के साथ काम लें और अपनी व्यंगात्मक वाणी पर नियंत्रण रखें। आर्थिक स्थिति पहले की तरह ही यथास्थिति रहने वाली है।
कन्या:-आपको हर परिस्थिति में भाई-बहनों मित्रों से साहयता मिलेगी।अचानक छोटी दूरी की यात्रा के योग बनेंगे।इस समय घबराहट मिटकर, आपके साहस और आत्मबल में वृद्धि होगी। आपकी बढ़ती रुचियां और नए विचार व्यवसाय में आपको सफलता दिलाएगी।
तुला:-आपके जीवन में कुछ समय के लिए अचानक औरों के हस्तक्षेप से अशांति और अस्थिरता रह सकती है। पारिवारिक जीवन और व्यवसायिक कार्य क्षेत्र में विध्न परेशानियां आएंगी और आपकी सास या बहिन या मॉं की सेहत थोड़ी कमजोर और तनावग्रस्त रह सकती है।
वृश्चिक:-आपकी एकाग्रता में कमी होने से,आपके कार्यक्षेत्र और छात्रों को पढ़ाई में मन उच्चाट से परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।किसी के द्धारा फेलाई भ्रम से या गलतफहमी होने से आपके जीवनसाथी या प्रेम सम्बंध में प्रियतम के साथ संबंधों में कड़वाहट आ सकती है।छोटे कर्मचारी और छोटे बच्चों के साथ वैचारिक मतभेद होंगे और परिजनों में किसी के स्वास्थ्य में गिरावट देखने को मिल सकती है। आय और वृद्धि दोनों की गति कम और यथास्थित ही रहगी।
धनु:-आपके नौकरी और व्यापार से जुड़े हर योजना में और उसी से काम में सफलता मिलेगी।किसी प्रियजन से मुलाकात होने से मन में खुशी का भाव रहेगा। आप अचानक तरक्की कर सकते या कुछ ऐसा ही समाचार मिलेगा और अपने विपक्ष या शत्रुओं पर हावी रहेंगे।
मकर:-आपके प्रेम और वैवाहिक जीवन में अचानक जरा सी बात से परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।आपके मित्र और जीवनसाथी के साथ अनावश्यक विवाद होने की संभावना है।किसी के फेलाई गलतफहमी होने से बिजनेस पार्टनर के साथ भी विवाद की स्थिति बन सकती है।आपके पार्टनर और जीवनसाथी को सफलता पाने के लिए कुछ अधिक संघर्ष करना पड़ सकता है।
कुंभ:-आपकी किसी अपरिचित से, अचानक धन हानि और ऐसे ही व्यक्ति द्धारा मान-प्रतिष्ठा को चोट पहुंचने से निराशा हो सकती है।आपके चेहरे या त्वचा से संबंधित अचानक विकार हो या बढ़ सकते हैं।इस समय लगातार समस्याएं उत्पन्न होने से विध्न बांधों के चलते कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है।
मीन:- आपको परिजन या व्यवसायिक कारणों से तनाव बढ़ने से मानसिक रूप से परेशान रहेंगे।साथ ही लंबी दूरी की यात्राएं तल सकती है और गए तो कष्टकारी साबित हो सकती हैं। परिवार में कुछ मुद्दों पर परिजनों सहित पिता या सुसर आदि के साथ वैचारिक मतभेद होने की संभावना है।इस समय आपको सम्मान और सफलता पाने के लिए कुछ ज्यादा ही परिश्रम और संघर्ष करना पड़ सकता है।
उपाय:-इस ग्रहण समय में अधिक समय बैठकर या जो नदी गंगा आदि स्नान करने गए है,उन्हें उसी के जल में नाभि तक खड़े होकर अपने इष्ट मंत्र को जपते हुए जल से सूर्य को अर्ध्य देते हुए जप करने से अवश्य इष्ट और गुरु या किसी भी मंत्र की सिद्धि नहीं तो कमसे कम उस मंत्र का बल शक्ति दर्शन और कृपा बहुत बढ़ती है।अपने घर में गंगा जल पास में रखकर अपने गुरु मंत्र का अधिक से अधिक जप ध्यान करें और यज्ञ करें,और उसके उपरांत सूर्य को उस जल से अर्ध्य दे।
उसके बाद जो बने दान या खिचड़ी आदि भिखारियों या कोडियों में बांटे।सबसे अच्छा है-कुत्ते को खाना खिलाना क्योकि ये ही राहु और केतु ग्रह के वाहन जीव है।और मनुष्य के सबसे वफादार है।यो इन्हें ही भोजन खिलाये।
इस लेख को अधिक से अधिक अपने मित्रों, रिश्तेदारों और शुभचिंतकों को भेजें, पूण्य के भागीदार बनें।”
अगर आप अपने जीवन में कोई कमी महसूस कर रहे हैं? घर में सुख-शांति नहीं मिल रही है? वैवाहिक जीवन में उथल-पुथल मची हुई है? पढ़ाई में ध्यान नहीं लग रहा है? कोई आपके ऊपर तंत्र मंत्र कर रहा है? आपका परिवार खुश नहीं है? धन व्यर्थ के कार्यों में खर्च हो रहा है? घर में बीमारी का वास हो रहा है? पूजा पाठ में मन नहीं लग रहा है?
अगर आप इस तरह की कोई भी समस्या अपने जीवन में महसूस कर रहे हैं तो एक बार श्री सत्यसाहिब स्वामी सत्येन्द्र जी महाराज के पास जाएं और आपकी समस्या क्षण भर में खत्म हो जाएगी।
माता पूर्णिमाँ देवी की चमत्कारी प्रतिमा या बीज मंत्र मंगाने के लिए, श्री सत्यसाहिब स्वामी सत्येन्द्र जी महाराज से जुड़ने के लिए या किसी प्रकार की सलाह के लिए संपर्क करें +918923316611
ज्ञान लाभ के लिए श्री सत्यसाहिब स्वामी सत्येन्द्र जी महाराज के यूटीयूब
https://www.youtube.com/channel/UCOKliI3Eh_7RF1LPpzg7ghA से तुरंत जुड़े।
******
श्री सत्यसाहिब स्वामी सत्येन्द्र जी महाराज
जय सत्य ॐ सिद्धायै नमः
Discover more from Khabar 24 Express Indias Leading News Network, Khabar 24 Express Live TV shows, Latest News, Breaking News in Hindi, Daily News, News Headlines
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Khabar 24 Express Indias Leading News Network, Khabar 24 Express Live TV shows, Latest News, Breaking News in Hindi, Daily News, News Headlines Khabar 24 Express Indias Leading News Network, Hindi News – Khabar 24 Express Live TV shows, Latest News, Breaking News in Hindi, Daily News, News Headlines, current affairs, cricket, sports, business and cinema, Latest Hindi News, Breaking News in Hindi, Bollywood Gossip, Bollywood News, Top Hindi News Channel, Khabar 24 Express Live TV, Khabar24, Khabar24 Express


