वीडियो देखने के लिए ऊपर क्लिक करें
“इस बार शनि जन्मोत्सव 15 मई 2018 को मनाया जा रहा है। यह एक बड़ा और अद्भुत दिन होता है। यह दिन शनि भगवान को मनाने का दिन होता है।”
श्री सत्य सिद्ध शानिपीठ एवं सत्यास्मि मिशन के संस्थापक स्वामी सत्येन्द्र जी महाराज के अनुसार श्री शनिदेव को न्याय का देवता कहा गया है और देवताओं में श्री शनिदेव को उच्च स्थान प्राप्त है, इसीलिए शनिदेव की पूजा का महत्त्व और बढ़ जाता है।
शनि भगवान की पूजा जीवन पर बहुत बड़ा असर डालती है, या यूं कहें कि शानि पूजा इंसान के सभी दुःख हर लेती है, और चारों ओर से खुशियां लाती है।
स्वामी सत्येन्द्र जी महाराज ने कहा कि पुराणों के अनुसार शनि देव का जन्म सूर्य के स्वामित्व वाले नक्षत्र कृत्तिका में हुआ था। अत: इस दिन उनका जन्मदिन मनाए जाने का विधान है। 2018 में यह शुभ दिन मंगलवार, 15 मई को शनि जयंती के रूप में मनाया जाएगा। इस दिन ज्येष्ठ मास के कृष्ण पक्ष की अमावस्या भी पड़ रही है। शनि जयंती के अवसर पर शनि हमेशा वक्री अवस्था में होते हैं। इस बार शनि जयंती पर दुर्लभ योग बन रहे हैं। हनुमान जी को समर्पित मंगलवार के दिन शनि जंयती आएगी।

15 मई, मंगलवार को शनि जयंती है। इस बार शनि अमावस्या का विशेष महत्व है क्योंकि शनि जयंती पर कई दुर्लभ संयोग एक साथ बन रहे हैं। इस बार मंगलवार के दिन शनि जयंती पड़ रही है। साथ ही सर्वार्थसिद्धि योग, वटसावित्री और भौमवती अमावस्या का संयोग भी है।
स्वामी सत्येन्द्र जी महाराज ने कहा कि 15 मई को धूमधाम से शनि भगवान की रथयात्रा निकाली जाएगी, साथ ही हवन का आयोजन होगा, जो भी भक्त इस दिन रथ यात्रा में शामिल हिग, विधि विधान के साथ नारियल की आहुति देगा उसके सभी कष्ट दूर हो जाएंगे।
उन्होंने कहा कि 15 मई को पूजा पाठ के बाद भंडारे का भी आयोजन होगा जो देर शाम तक चलेगा।
स्वामी जी ने लोगों से अपील भी की, कि लोग इस दिन सभी भक्त शनि मंदिर अवश्य जाएं और शनि भगवान पर तेल चढ़ाकर दीपक जरूर जलाएं। ऐसा करने से शनि भगवान प्रसन्न होते हैं सुख समृद्धि लाते हैं।
15 मई 2018 को होने वाले राशियों पर असर और निवारण के बारे में भी स्वामी सत्येन्द्र जी महाराज ने बताया। तो आइये जानते हैं स्वामी जी के अनुसार 12 राशियों पर क्या होगा असर? और कैसे होगा इसका निवारण : –
मेष राशि- इस राशि वालों के लिए शनि अमावस्या बहुत खास रहने वाली है। नौकरी में प्रमोशन मिल सकता है और व्यापार करने वाले किसी नए काम की योजना में सफल हो सकते हैं। घर परिवार में शांति रहेगी।
किसी गरीब को तेल और नमक दान में दें।
वृष राशि- इस समय शनि की ढैय्या वृष राशि पर चल रही है। पिछले काफी समय से मिल रही दिक्कतों से कुछ राहत मिलने की संभावना है। आय में इजाफा होने के योग हैं। दूर की यात्रा कष्टदायी हो सकती है।
गुड़ और चने का दान जरूरतमंद को दें।
मिथुन राशि- इस राशि वालों पर शनि बहुत मेहरबान रह सकते हैं। शनि के वक्री स्थिति में होने से लाभ मिलने के संकेत हैं। विवादों और कानूनी मसलों से दूर रहें।
असहाय को अपने पुराने कपड़े और अन्न का दान करें।
कर्क राशि- पुराने बिगड़े मामले आपके पक्ष में हो सकते हैं। आय के नए साधन सामने आ सकते हैं। व्यापार से धन लाभ के योग बनेंगे। इस राशि वालों पर शनि का कोई भी बुरा प्रभाव नहीं रहेगा।
गौ माता को हरा चारा और कुत्ते को रोटी खिलाएं।
सिंह राशि- सिंह राशि वालों को इस शनि जयंती पर कई तरह के अड़चनों से सामना करना पड़ सकता है। शनि के धनु राशि में वक्री होने से व्यापारियों को व्यापार में मिला-जुला असर देखने को मिल सकता है। सरकारी कार्य करने वालों पर शनि सबसे ज्यादा मेहरबान रहेंगे।
अपने घर की छत या खुले स्थान पर पंछियों के लिए दाना-पानी रखें, बुजुर्गों की सहायता करें।
कन्या राशि- इस राशि पर शनि की ढैय्या चल रही है। कन्या राशि के जातकों पर शनि का मिला-जुला असर देखने को मिल सकता है। नए निवेश के लिए यह समय बिल्कुल सही नहीं है। नए काम की शुरुआत करने में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
भिक्षुक को चावल का दान करें।
तुला राशि- नौकरी में प्रमोशन मिल सकता है तो वहीं व्यापार करने वालों के लिए शुभ समय है। विदेश यात्रा कर सकते हैं। इसके अलावा कहीं से अचानक धन प्राप्त हो सकता है। शनि को प्रसन्न करने के लिए गरीबों को भोजन खिलाएं।
गरीबों को अन्न-फल का दान करें।
वृश्चिक राशि- शनि अमावस्या का सबसे ज्यादा असर इस राशि पर देखने को मिल सकता है। परेशानियों में इजाफा हो सकता है और बनते हुए काम बिगड़ने लगेंगे। इस राशि के लोग कुछ समय के लिए बड़े निर्णय लेने से बचें।
पंछियों के लिए दाने-पानी का इंतजाम करें। निर्धनों में अन्न बांटें।
धनु राशि– शनि का इस समय धनु राशि में गोचर है। साथ ही शनि की साढ़ेसाती भी चल रही है। इन सब के बावजूद इस राशि के जातकों को नए कार्य में सफलता मिलेगी। अतिरिक्त आय के साधन में बढ़ोत्तरी होगी। मान-सम्मान और यश में वृद्धि होगी।
बुजुर्गों की सहायता करें, अपनी शक्ति के अनुसार अन्नदान करें।
मकर राशि– मकर राशि में शनि की साढ़ेसाती का पहला चरण शुरू हो चुका है। विवादो से दूर रहें, नुकसान हो सकता है। इस दौरान कुछ मौके आपके हाथ में आ सकते हैं, जिसका इंतजार आप कई महीनों से कर रहे हैं।
पशुओं को जल, हरी घास और अन्न दें।
कुंभ राशि– व्यापार और नौकरी में तरक्की मिलने का योग बन रहा है। घर का सपना साकार हो सकता है। कानूनी मसलों में आपकी जीत पक्की होगी। पुराने सौदे से लाभ मिल सकता है। नए प्रोजेक्ट में सफलता मिलेगी।
गरीबों में मिठाईयां बांटें। उन्हें खाना खिलाएं।
मीन राशि– मीन राशि वालों पर शनि की शुभ छाया रहेगी। आय में इजाफा होगा। इस राशि वालों के लिए मान-सम्मान में पहले से ज्यादा बढ़ोत्तरी होगी। परिवार और दोस्तों की तरफ से सुखद अनुभव होगा।। नए अवसर प्राप्त होंगे।
निर्धनों को फल और फलों के रस का दान दें।

स्वामी सत्येन्द्र जी महाराज ने कहा कि जो भी भक्त लंबे समय से किसी भी तरह समस्या से जूझ रहे हैं वो श्री सत्य सिद्ध शानिपीठ मंदिर में आकर पूजापाठ करें, ऐसा करने से सभी परेशानियां दूर होंगी।
15 मई को शनि जयंती के अवसर पर सभी समस्याओं का निवारण होगा।
****
धर्म संसार
ख़बर 24 एक्सप्रेस
Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network Khabar 24 Express brings the latest Hindi News, Breaking News, Live TV, India News, Maharashtra News, Nagpur News, Politics, Crime, Business, Sports, Entertainment, Technology, Auto, Health, Education, Lifestyle and World News with fast, accurate and trusted updates 24×7


