Breaking News
BigRoz Big Roz
Home / Breaking News / वोटरों को लुभाने के लिए ताबड़तोड़ रैलियां: कर्नाटक के रण में चुनाव प्रचार का आज आखिरी दिन, पार्टियों ने झौंकी अपनी पूरी ताकत

वोटरों को लुभाने के लिए ताबड़तोड़ रैलियां: कर्नाटक के रण में चुनाव प्रचार का आज आखिरी दिन, पार्टियों ने झौंकी अपनी पूरी ताकत

 

 

 

“कर्नाटक के रण में आज सभी पार्टियाँ जी जान से वोटरों को लुभाने में लगी हुई हैं। 12 तारीख को यहाँ वोट पड़ने हैं, इसीलिए हर पार्टी चुनाव प्रचार के आखिरी दिन वोटरों को लुभाने के लिए जी जान से जुटी हैं।”

 

कर्नाटक विधानसभा चुनाव के प्रचार का आज आखिरी दिन है। बीजेपी और कांग्रेस एक-दूसरे पर ताबड़तोड़ हमले कर रही हैं। ऐसे में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह कर्नाटक के सीएम सिद्धारमैया की बादामी विधानसभा में रोड शो करेंगे। इसके अलावा केंद्रीय मंत्रियों समेत बीजेपी के 23 बड़े नेता कर्नाटक के अलग-अलग हिस्सों में रोड शो करेंगे। इन नेताओं में निर्मला सीतारमन, अनंत कुमार, पीयूष गोयल और धर्मेंद्र प्रधान शामिल हैं।

 

बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार बी. एस. येदियुरप्पा के साथ बदामी में चुनाव प्रचार करेंगे। उनके रोड शो के लिए बीजेपी ने सारी तैयारियां कर ली हैं। आपको बता दें कि कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया बादामी से ही चुनाव लड़ रहे हैं।

 

 

“कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी बंगलूरू में सिद्धारमैया के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस की, आपको बता दें कर्नाटक चुनाव के लिए राहुल गांधी ने खूब रैलियां की हैं। इस दौरान बीजेपी के प्रति उनका आक्रामक रवैया चर्चा का विषय रहा।”

 

 

 

पीएम मोदी आज कर्नाटक में कोई रैली नहीं करेंगे। वह नमो ऐप के जरिये SC/ST/OBC और स्लम मोर्चा के कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगे। वह इससे पहले भी नमो ऐप के जरिए किसान कार्यकर्ता, महिला कार्यकर्ता, बीजेपी उम्मीदवारों के साथ संवाद कर चुके हैं।

धुआंधार रैलियों के जरिए कांग्रेस, बीजेपी और जेडीएस एकदूसरे पर निशाना साधकर मतदाताओं के दिलों में उतरने की कोशिश कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि बीजेपी के 23 नेता कुल 38 रोड शो करेंगे। इसमें केंद्रीय मंत्री निर्मला सीतारमण, अनंत कुमार हेगड़े, पीयूष गोएल और धर्मेंद्र प्रधान शामिल हैं। शाम चार बजे बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे। इसके अलावा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सुबह 9 बजे एससी-एसटी और ओबीसी मोर्चा के कार्यकर्ताओं को नमो ऐप के जरिए संबोधित किया।

कर्नाटक में 12 मई को विधानसभा चुनाव आयोजित किए जाएंगे और 15 मई को परिणामों की घोषणा की जाएगी। वहीं कांग्रेस पार्टी भी चुनाव प्रचार के आखिरी दिन कोई कसर नहीं छोडऩा चाहती है। बेंगलुरु में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी आज एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे। इसमें कांग्रेस के सीएम उम्मीदवार सिद्धारमैया, डॉ जी परमेश्वर, मल्लिकार्जुन खडगे, सीके वेणुगोपाल, डीके शिवकुमार, और कई नेता मौजूद रहेंगे।


Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Check Also

वाराणसी में हिंदू लड़की ने 6 मुस्लिम युवकों का सिर काटकर काली माता को चढ़ाया? सोशल मीडिया पर वायरल दावे का जानिए पूरा सच

वाराणसी में हिंदू लड़की ने 6 मुस्लिम युवकों का सिर काटकर काली माता को चढ़ाया? सोशल मीडिया पर वायरल दावे का जानिए पूरा सच

Leave a Reply

Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading