Breaking News
BigRoz Big Roz
Home / Breaking News / महाराष्ट्र के पूर्व एटीएस प्रमुख हिमांशु राय ने की खुदखुशी, लंबे समय से थे केंसर से पीड़ित

महाराष्ट्र के पूर्व एटीएस प्रमुख हिमांशु राय ने की खुदखुशी, लंबे समय से थे केंसर से पीड़ित

 

 

 

बेहद सख्त और कड़क मिजाज के पूर्व एटीएस प्रमुख हिमांशु राय, जिनके नाम से मुम्बई के अच्छे अच्छे डॉन की हवा निकल जाती थी आज उन्होंने खुदखुशी कर ली। कारणों का तो पता नहीं चल पाया है लेकिन बताया जा रहा है कि हिमांशु राय काफी लंबे समय से ब्लड कैंसर से पीड़ित थे।

 

“रिपोर्ट्स के मुताबिक शुक्रवार सुबह उन्होंने अपनी ही सर्विस रिवॉल्वर से खुद को गोली मारकर जान दे दी। खुदखुशी की वजह डिप्रेशन को बताया जा रहा है।”

 

हिमांशु ने आत्महत्या क्यों की इन कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। इस मामले में अब तक परिजनों से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिल पाई है। लेकिन रिपोर्ट्स के मुताबिक वो बीमारी की वजह से डिप्रेशन में थे जिसकी वजह से उन्होंने आत्महत्या की।

बता दें कि हिमांशु 1988 बैच के आईपीएस अधिकारी थे। हिमांशु मुंबई के ही रहने वाले थे, उन्होंने यहां सेंट जेवियर्स कॉलेज में पढ़ाई की थी। आईपीएल की सट्टेबाजी और दाउद की संपत्ति को जब्त करने के अभियान में उनकी प्रमुख भूमिका थी। 2013 के आईपीएल स्पॉट फिक्सिंग मामले में हिमांशु ने ही बिंदु दारा सिंह को गिरफ्तार किया था।

इसके अलावा अंडरवर्ल्ड की कवरेज करने वाले चर्चित पत्रकार जेडे की हत्या की गुत्थी को भी उन्होंने सुलझाने में अहम भूमिका निभाई थी। 1988 बैच के आईपीएस अधिकारी हिमांशु रॉय बीमारी के चलते 2016 से ऑफिस नहीं जा रहे थे।

एक सख्त अफसर के तौर पर पहचान रखने वाले रॉय के इस तरह से आत्महत्या करने के मामले ने सबको चौंका दिया है। फिलहाल उनके शव का पोस्टमार्टम किया जा रहा है। उनके करीबी सूत्रों का कहना है कि बीमारी के चलते वह लगातार डिप्रेशन में चल रहे थे। वह अपनी फिटनेस पर खासा ध्यान देते थे।


Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Check Also

वाराणसी में हिंदू लड़की ने 6 मुस्लिम युवकों का सिर काटकर काली माता को चढ़ाया? सोशल मीडिया पर वायरल दावे का जानिए पूरा सच

वाराणसी में हिंदू लड़की ने 6 मुस्लिम युवकों का सिर काटकर काली माता को चढ़ाया? सोशल मीडिया पर वायरल दावे का जानिए पूरा सच

Leave a Reply

Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading