Breaking News
BigRoz Big Roz
Home / Breaking News / आंधी तूफान के अलर्ट पर आलोचनाओं के बीच मौसम विभाग की सफाई

आंधी तूफान के अलर्ट पर आलोचनाओं के बीच मौसम विभाग की सफाई

 

 

 

आंधी तूफान और बारिश के पूर्वानुमान को लेकर मौसम विभाग को लोगों की आलोचनाएं झेलनी पड़ रही हैं। बता दें कि मौसम विभाग पिछले एक हफ्ते से आंधी तुफान के बारे में अलर्ट जारी कर रहा है जिससे लोगों के बीच दहशत का माहौल पैदा हुआ है लेकिन न ही इस तरह की आंधी आयी न तूफान।

 

“सबसे ज्यादा अलर्ट दिल्ली एनसीआर के लिए था लेकिन हल्की फुल्की बारिश और तेज़ हवाओं के अलावा दिल्ली एनसीआर में भी ऐसा कुछ न आया, हुआ और न ही संभावना बनी।”

 

 

अब आंधी-तूफान आने के अलर्ट पर हो रही आलोचनाओं के बीच लोगों के निशाने पर आए मौसम विभाग ने बुधवार को सफाई दी। उसने कहा कि हवा की गति उतनी ही थी, जितना उसने अपने पूर्वानुमान में बताया था। दरअसल मौसम विभाग के पूर्वानुमान के बाद लोग दहशत में आ गए थे जिसके लिए उसकी आलोचना हो रही थी।

अपने बयान में भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने कहा कि हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, पंजाब, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और राजस्थान के कुछ इलाकों में आंधी-तूफान आया। वहीं हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के कुछ इलाकों में ओलावृष्टि भी देखने को मिली।


Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Check Also

सचिन पायलट का वागड़ दौरा कल, साबला-आसपुर में भव्य स्वागत की तैयारियां तेज, शहरभर में लगे होर्डिंग और स्वागत द्वार

सचिन पायलट का वागड़ दौरा कल, साबला-आसपुर में भव्य स्वागत की तैयारियां तेज, शहरभर में लगे होर्डिंग और स्वागत द्वार

Leave a Reply

Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading