Breaking News
BigRoz Big Roz
Home / Breaking News / कानून को ठेंगा दिखाकर खूब किया उपद्रव, ना बच्चों को बख्शा न महिलाओं की शर्म, जो जी में आया वो किया, वाह रे करणी सेना तुम्हारी मर्दानगी का जबाव नहीं

कानून को ठेंगा दिखाकर खूब किया उपद्रव, ना बच्चों को बख्शा न महिलाओं की शर्म, जो जी में आया वो किया, वाह रे करणी सेना तुम्हारी मर्दानगी का जबाव नहीं

 

 

फ़िल्म पद्मावत की आग ने उत्तर भारत को जला कर रख दिया। किस तरह से करणी सेना के गुंडों के आगे सरकारें बेबस नज़र आईं।

 

“एक जौहर की आग में देश जल उठा, क्या महिलाएं क्या बच्चे सबको रुला दिया”

 

फ़िल्म को लेकर जिस तरह से करणी सेना ने आरोप लगाए थे उसमें ऐसा कुछ भी नहीं निकला लेकिन हंगामा इस कदर हुआ कि हर कोई सहम गया।

बता दें कि फिल्म पद्मावत को रिलीज न करने की आग बुधवार दोपहर को गुरुग्राम पहुंच गई। सोहना रोड पर भोंडसी में नकाबपोश उपद्रवियों ने हरियाणा रोडवेज की बस में तोड़फोड़ कर आग लगा दी। इसके साथ ही हाईवे को जाम कर दिया। इसकी सूचना जब पुलिस और दमकल को मिली तो दोनों ही मौके पर पहुंच गए।

यहां नकाबपोशों ने पुलिस व दमकल पर पथराव कर दिया। इस पथराव में यहां से गुजर रही एक निजी स्कूल की बस (जीडी गोयनका स्कूल) चपेट में आ गई, जिसमें बैठे दो स्कूल छात्र घायल हो गए। अन्य बच्चे जान के बचाने के लिए सीट के नीचे छुप गए थे। इसमें करीब दो दर्जन से अधिक बच्चे थे।

 

“जिस तरह की गुंडागर्दी, हैवानियत का नज़ारा बुधवार को देखने को मिला उसे देखकर यही लगा कि यहां पर लोकतंत्र गुंडों के यहां पर गिरवीं है वो जैसे आये वैसे मर्जी खेलेंगे।”

 

पुलिस ने किसी तरह से उपद्रवियों को मौके से खदेड़ा और बस की आग बुझाकर उसे साइड लगवाया। जिसके बाद यहां ट्रैफिक को सुचारू किया जा सका। राजपूत करणी सेना फिल्म पद्मावत का विरोध कर रही है। इसी विरोध के चलते बुधवार दोपहर को कुछ नकाबपोश युवक सोहना रोड पर भोंडसी में माता सती मंदिर के पास एकत्र हुए।

यहां उन्होंने फिल्म पद्मावत का विरोध करते हुए हाईवे पर जाम लगा दिया। गुरुग्राम से सोहना की ओर जा रही हरियाणा रोडवेज के पलवल डिपो की बस को रुकवा दिया। इसमें बैठी सवारियों को जबरन नीचे उतारकर बस में तोड़फोड़ की। इस दौरान उपद्रवियों ने हाथ में लिए पेट्रोल बम को बस पर फेंककर आग लगा दी।

बस में आग लगाने व हाईवे जाम करने की सूचना पुलिस व दमकल विभाग को दी गई। दमकल व पुलिस जब मौके पर पहुंची तो उपद्रवी उन्हें देखकर और भड़क गए और पथराव कर दिया। छात्रों के घायल होने की सूचना परिजनों को व स्कूल प्रबंधन को दी गई।

अशोक बख्शी, डीसीपी साउथ, गुरुग्राम का कहना है कि उपद्रवियों ने भोंडसी में उक्त वारदात को अंजाम दिया है। करीब एक घंटे में पूरी स्थिति को काबू कर लिया गया। उपद्रवी फिल्म पद्मावत का विरोध कर रहे थे। स्कूल बस में छात्रों के घायल होने की सूचना नहीं मिली है। इसका पता लगाया जा रहा है। फिलहाल पुलिस की उपस्थिति बढ़ा दी गई है।

बुधवार शाम को सेक्टर-4/5 चौक पर भी हरियाणा रोडवेज की सिटी बस में उपद्रवियों ने तोड़फोड़ कर दी। रेलवे स्टेशन की तरफ से बस हुडा सिटी सेंटर की तरफ जा रही थी। इस दौरान सेक्टर-4/5 चौक पर कुछ उपद्रवियों ने बस रुकवाकर उसे खाली करवा दिया और तोड़फोड़ शुरू कर दी। इस दौरान उन्होंने बस पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगाने का भी प्रयास किया, लेकिन वे सफल नहीं हो पाए।

भोंडसी में जो घटना हुई वह दुखद है। उपद्रवियों ने रोडवेज की बस के साथ-साथ स्कूल बस को भी निशाना बनाया है। जिसमें कुछ बच्चे भी घायल हुए हैं। बुधवार को गुरुग्राम पुलिस ने 24 लोगों को हिरासत में लिया है। पुलिस आयुक्त संदीप खिरवार ने पत्रकारवार्ता कर बताया कि भोंडसी में हुई बस में आग लगाने की घटना में 13 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इसके अलावा दो लोगों को एमजी रोड से संदिग्ध अवस्था में हिरासत में लिया गया है। इसके अलावा जिले के अन्य स्थानों पर भी 9 अन्य लोगों को हिरासत में लिया गया है। उनसे पूछताछ की जा रही है।

 

 


Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Check Also

NEET Paper Leak: बढ़ते दबाव के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, मोदी सरकार का बड़ा फैसला

NEET Paper Leak: बढ़ते दबाव के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, मोदी सरकार का बड़ा फैसला

Leave a Reply

Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading